दशहरे पर मुख्य मंत्री की आमद को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों व श्री राम लीला कमेटी के साथ की बैठक

by

संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रिम तैयारियों संबंधी दिए दिशा निर्देश
होशियारपुर, 16 अक्टूबर:
होशियारपुर के दशहरा महोत्सव पर मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान की आमद को लेकर तैयारियों संबंधी डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में जिले के सिविल, पुलिस अधिकारियों व श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समागम की तैयारियों व प्रबंधों को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य मंत्री की आमद को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक, सफाई व अन्य तैयारियों संबंधी वे अभी से जुट जाए ताकि तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई कमी न रहे। उन्होंने इस दौरान बैरिकेंडिंग, सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य, बिजली, स्टेज प्रबंध, मीडिया, ट्रैफिक, पार्किंग आदि के अलावा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस लिए सौंपी गई जिम्मेदारी तनदेही व ईमानदारी से निभाया जाए।
एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि सुरक्षा के पक्ष से किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ट्रैफिक के भी सुचारु प्रबंध किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या न आए। उन्होंने सभी सिविल अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस को पूरा सहयोग देने के लिए कहा ताकि कार्यक्रम को सुचारु रुप से संपन्न किया जा सके। इस मौके पर चेयमैरन दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.पी मेजर सिंह, एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस, राजेश्वर दयाल बब्बी, डी.एस.पी पलविंदर सिंह, डी.एस.पी रविंदर सिंह, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सचिव आर.टी.ए आर.एस गिल, एक्सियन लोक निर्माण विभाग राजीव सैनी के अलावा श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर, पूर्व मेयर शिव सूद, डा. बिंदुसार शुक्ला, सचिन गुप्ता, एडवोकेट अमित ठाकुर, धीरज शर्मा, राकेश सूरी, सुमेश सोनी, वरिंदर दत्त वैद, मुनीश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना मुक्त गांव अभियान की शुरुआत: जिले के अलग- अलग गांवों में कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग कैंप आयोजित

स्थानीय सिविल व पुलिस अधिकारियों की ओर से गांवों में लोगों को कोविड बचाव संबंधी किया गया जागरुक गांव की पंचायतों को 100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए किया गया प्रोत्साहित कोविड वैक्सीन पूरी तरह...
article-image
पंजाब

बाबा बकाला में रखड़ पुनिया पर सजा सियासी मंच, अकाली दल वारिस पंजाब दे का बड़ा ऐलान …..‘बादल परिवार को हराना मुख्य लक्ष्य : मजीठिया ने भी सरकार पर साधा निशाना

बाबा बकाला। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले रखड़ पुनिया के मौके पर बाबा बकाला में सियासी गतिविधियां तेज हो गईं। मेले के दौरान आयोजित अलग-अलग राजनीतिक कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने आगामी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय लग रहा है । वह शनिवार से दिल्ली में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस निर्मल यादव बरी : घर से 15 लाख रुपये कैश मिलने का था दावा

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ की एक अदालत ने शनिवार (29 मार्च) को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस निर्मल यादव को 2008 के भ्रष्टाचार के मामले में बरी कर दिया. सीबीआई की...
Translate »
error: Content is protected !!