दस-दस लाख खातों में हैं जमा, कोविड के दौरान हुए निराश्रित : तीन निराश्रित बच्चों को प्रदान की डाकघर खातों की पासबुक

by

18 वर्ष पूर्ण करने पर संयुक्त से एकल खाता में किया परिवर्तित
धर्मशाला, 11 सितम्बर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज “प्रधानमंत्री देख रेख योजना” के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तीन निराश्रित बच्चों को अपने कार्यालय में 10-10 लाख निधि के डाकघर खातों की पास बुक प्रदान की। इस दौरान इन तीन बच्चों के खातों को “संयुक्त खाता” से “एकल खाता” में परिवर्तित कर उनकी डाकघर खातों की पासबुक उन्हें सौंपी गई। उपायुक्त ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा “प्रधानमंत्री देख रेख योजना” के अन्तर्गत 10-10 लाख रूपये की राशि का प्रावधान किया गया था। उन्होंने बताया कि यह धन राशि डाकघर में जिलाधीश के साथ “संयुक्त खाता” के रूप में जमा रहती है व जिलाधीश इन बच्चों के सरंक्षक के रूप में कार्य करते हैं।
उन्होंने बताया कि खाताधारक बच्चे की आयु 18 बर्ष पूरी हाने पर 10 लाख रूपये की निधि के साथ उक्त खाता, खाता धारक का “एकल खाता” हो जाता है। उन्होंने बताया कि खाताधारक के 18 बर्ष से 23 बर्ष की आयु का होने तक केन्द्रीय सरकार द्वारा समय समय राष्ट्रीय बचत योजना पर लागू ब्याज की दर लगेगी। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में कोविड महामारी से कुल 9 बच्चे अनाथ हुए थे। इन सभी बच्चों के सरंक्षक के रूप में जिलाधीश “संयुक्त खाताधारक” हैं।
उन्होंने बताया कि अनाथ हुए 9 बच्चों में से 18 बर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तीन बच्चों का खाता आज एकल कर दिया गया है। इसके साथ ही इन बच्चों को मुख्यमन्त्री सुखाश्रय योजना के अन्तर्गत लाभान्वित करने के लिए जिलाधीश महोदय ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जिलाधीश महोदय ने बच्चों के साथ विस्तृत बातचीत की, उनका कुशलक्षेम पूछा व उनकी शिक्षा सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशोक कुमार शर्मा व जिला बाल सरंक्षण अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरसेटी के मुफ्त प्रशिक्षण का लाभ उठाएं महिलाएं: DC अमरजीत सिंह

उपायुक्त ने संस्थान परिसर में लिया विभिन्न सुविधाओं का जायजा रोहित भदसाली।  हमीरपुर 20 सितंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने महिलाओं और युवाओं से आग्रह किया है कि वे मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण...
हिमाचल प्रदेश

ज़िला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित : सुभाष चंद कटोच ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 35 साल तक विभिन्न पदों पर की सराहनीय सेवाएं प्रदान

चंबा, 31 जुलाई :  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा  सुभाष चंद कटोच आज (सोमवार) को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम जय राम ठाकुर से ऊना की नई ड्रेनेज योजना को मांगे 22 करोड़ रुपए

सत्ती के नेतृत्व में ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से धर्मशाला में की मुलाकात ऊना (19 फरवरी)- ऊना शहर को जल भराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को समान अवसर देने से विकसित होता है समाज : राय

कस्तूरबा गाँधी छात्रावास करियां में मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता व मासिक धर्म पर जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि ओर से शुक्रवार को कस्तूरबा...
Translate »
error: Content is protected !!