दसूहा में एलायंस क्लब दसूहा का गठन, अमरीक सिंह ठकुराल बने चार्टर प्रेसिडेंट

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय तब जुड़ गया जब एलायंस क्लब दसूहा का गठन एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 126 एन के अंतर्गत किया गया। क्लब की पहली बैठक में सर्वसम्मति से सरदार अमरीक सिंह ठकुराल को क्लब का चार्टर प्रेसिडेंट चुना गया। उनके साथ, श्री भूपिंदर रंजन को चार्टर सेक्रेटरी, सरदार मदन मोहन सिंह अरोड़ा को कोषाध्यक्ष (ट्रेज़रर), और सरदार तरलोक सिंह अरोड़ा को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया।

क्लब के संस्थापक सदस्यों में कई प्रतिष्ठित और सेवा भाव रखने वाले व्यक्ति शामिल हुए हैं। इन नामों में डॉ. ए.एस. बसरा, आर.एस. मैनी, दलवीर सिंह, राजकुमार कौशल, हरजीत पाल सिंह, राजन रल्हन, रविंदर शर्मा, के.एस. पुरी, डॉ. आर.के. नैय्यर, डॉ. हरमिंदर सिंह, और डॉ. रणबीर सिंह सहारा जैसे नाम प्रमुख हैं। इन सदस्यों का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और युवाओं के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में प्रभावशाली कार्य करना है।

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में चार्टर प्रेसिडेंट सरदार अमरीक सिंह ठकुराल ने क्लब की सोच और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जहां समान सोच रखने वाले लोग एकत्र होकर निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर सकें। हम जमीनी स्तर पर ऐसे प्रोजेक्ट्स चलाएंगे जो सीधे तौर पर हमारे क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाएं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया ‘3-जी फॉर्मूला’ : एचआईवी की रोकथाम के लिए गैट अवेयर, गैट टेस्टिड और गैट विक्ट्री ओवर एचआईवी ‘3-जी फॉर्मूला’

एएम नाथ : शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 37वें विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘सही राह पर चलें’ विषय पर आधारित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

*सरकार लाचार, दर्ज नहीं कर सकती FIR, न्यायिक आदेश बाधक…… हमारी न्याय प्रणाली अत्यंत पीड़ादायक घटना : उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान

चंडीगढ़ । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जून को चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बार एसोसिएशन के लोगों को राजभवन में मुलाकात के लिए बुलाया था। इस मुलाकात में अपने संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब संकट में…बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लिए केजरीवाल की सभी दलों और सरकारों से की मदद की अपील

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को देश के सभी राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों और खासकर केंद्र सरकार से बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब की मदद करने...
पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर मुहैया करवाया जाएगा रोजगार: गुरमेल सिंह

इच्छुक नौजवान 1 मार्च को सुबह 11 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो पहुंचे ट्रेनिंग लेने वाले नौजवानों को विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी वाशिंग किटें होशियारपुर, 25 फरवरी: जिला रोजगार सृजन,...
Translate »
error: Content is protected !!