भनोट परिवार ने सतनौर बस स्टैंड पर ठंडे पानी वाला वाटर कूलर लगवाया

by

गढ़शंकर, 3 जून :  स्थानीय शहर से होशियारपुर रोड पर स्थित अड्डा सतनौर में एनआरआई एवं समाजसेवी सूबेदार देवी सिंह भनोट और जय भनोट, पुत्र रशपाल सिंह भनोट ने अपने परिवार की ओर से सतनौर बस स्टैंड के पास बढ़ती गर्मी और तपती धूप को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए ठंडे पेयजल वाला वाटर कूलर लगवाया। इस मौके पर कुशल भनोट, एसडीओ सतविंदर सिंह सलेमपुर , सरपंच कुलदीप सिंह , कुलदीप पंच सतनौर, जैलदार जसकरण बिट्टू पदराणा, जतिंदर कुमार भनोट बडेसरों, किशन सतनौर, कुलदीप चौहान, पूर्व सरपंच गुरविंदर सिंह, सरबजीत, पूर्व सरपंच भोला राम, कुंदन लाल काकू बडेसरों, सुखदेव राणा बडेसरों, जस्सी, अश्वनी राणा तथा समूचा भनोट परिवार उपस्थित था।

डॉ. कुशल भनोट ने बताया कि भनोट परिवार की ओर से तीन ठंडे पेयजल वाटर कूलर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं, जिनमें श्री रविदास गुरुद्वारा साहिब बडेसरों, सरकारी स्कूल बडेसरों और अड्डा सतनौर शामिल हैं। इस अवसर पर कुलदीप चौहान ने सेवा कार्य करने वाले दानी भनोट परिवार, बडेसरों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 घंटें में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर दो दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कल रात और आज दोपहर हुई दो अलग सडक़ दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तो दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

…………..ਕਾਤਿਲ ਕੌਣ…………

ਨਵੀਂ ਕਲੋਨੀ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਕੋਠੀ ਦਾ ਚਾਅ ਕੇਵਲ ਮੈਨੂੰ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸੀ ਬਲਕਿ ਮੇਰੇ ਦੋਨੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਪਰਮੇਸ਼ਵਰ ਨੂੰ ਵੀ ਸੀ ।ਇਹ ਕਲੋਨੀ ਨਵੀਂ ਹੀ ਬਣੀ ਸੀ ਤੇ ਸਾਡੇ ਵਾਲੀ ਲਾਈਨ ਵਿੱਚ...
article-image
पंजाब

धार्मिक आयोजन सभ्य तथा सफल राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक : पूर्व सांसद खन्ना

संतों के पावन कर कमलों से मिला खन्ना को श्रीमद भागवत कथा का निमंत्रण होशियारपुर 26 मार्च : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को संतों के पावन कर कमलों से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान...
पंजाब

जिले मे 262 नौजवानों को मिलेगें बसों के परमिट: सुंदर शाम अरोड़ा

11 लाभार्थियों को उद्योग मंत्री ने अपने हाथों से सौंपे बसों के परमिट ग्रामीण नौजवानों व निवासियों के यातायात के लिए सरकार का अहम प्रयास गांवों में यातायात की सुविधा होगी और मजबूत: डा....
Translate »
error: Content is protected !!