दल खालसा के मार्च के दौरान लगे खालिस्तान समर्थक नारे

by
अमृतसर  :  ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 41वीं बरसी की पूर्व संध्या पर कट्टरपंथी संगठन ‘दल खालसा’ द्वारा आयोजित मार्च के दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। दल खालसा के कार्यकर्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया, जिसमें शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान और पंथ सेवक जत्था के नेता दलजीत सिंह भी शामिल हुए। मार्च बुर्ज अकाली फूला सिंह इलाके से शुरू हुआ और स्वर्ण मंदिर में समाप्त हुआ।
                             महिलाओं समेत युवाओं एवं बुजुर्गों ने मार्च में हिस्सा लिया और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। दल खालसा ने ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ के खिलाफ शुक्रवार को अमृतसर बंद का आह्वान भी किया है। बता दें कि स्वर्ण मंदिर से सशत्र चरमपंथियों को बाहर निकालने के लिए सेना ने जून 1984 में ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ चलाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अदालत द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सम्मन जारी

पंजाब :  मानसा की अदालत ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 21 जुलाई के लिए सम्मन जारी किया है। भगवंत मान मानसा में मानहानि के मामले में मुकद्दमे का सामना कर रहे हैं।...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में ए.डी.जी.पी. डॉ. नरेश कुमार अरोड़ा द्वारा नशा मुक्ति पर बड़ा कार्यक्रम, लोगों से नशे से दूर रहने की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत आज ए.डी.जी.पी. (ह्यूमन राइट्स) डॉ. नरेश कुमार अरोड़ा ने माहिलपुर के एक निजी पैलेस में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित...
article-image
पंजाब

रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट” के लिए लुधियाना बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड ने “दिया 6,46,000 रुपए का सहयोग

होशियारपुर, 28 मार्चः रैड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर की ओऱ से नवंबर 2023 से स्पेशल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट ” के तहत पांच टक शॉप्स खोली गई हैं। इस प्रोजेक्ट की सफलता...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हींनो ने 95 साल की आयू मैं इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले कई दिनों...
Translate »
error: Content is protected !!