दिनदहाड़े अर्शदीप का कत्ल : नशा तस्करों ने हथियार और ईंटों-पत्थरों से किए हमला

by

जलालाबाद : जलालाबाद में नशा तस्करों ने एक युवक की हत्या कर दी। शहर की भगवानपुरा बस्ती में नशा तस्करों ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अर्शदीप (20) के तौर पर हुई है।

हमलावरों ने उसपर हथियार और ईंटों-पत्थरों से वार किए। आरोपियों ने अर्शदीप को दिनदहाड़े बड़ी बेरहमी से मार डाला।

मृतक के भाई ने बताया कि अर्शदीप पहले नशा करता था, लेकिन करीब एक सप्ताह पहले वह नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर लौटा था। नशे के सौदागारों के साथ उसके भाई की बहसबाजी चल रही थी। क्योंकि वह नशे का विरोध कर रहा था। जब अर्शदीप घर से निकला तो तस्करों ने उसे घेर लिया और उसपर हमला कर दिया। वह आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह भागकर बाबा रामदेव के मंदिर के नजदीक पहुंचा। वहां आधा दर्जन लोगों ने उस पर हथियार और ईंट-पत्थर से वार किए। हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि अर्शदीप अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 लुटेरों से परिवार की रक्षा के लिए अकेले भिड़ गई महिला

अमृतसर :  एक बहादुर महिला ने अपने घर में घुसे तीन लुटेरों को रोक लिया. अपनी ताकत और साहस से उन लुटेरों को नाकाम कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई...
article-image
पंजाब

पाक में नाबालिग हिन्दू लड़की का अपहरण, धर्म परिवर्तन तथा बलात्कार

खन्ना ने पीड़ित लड़की की मदद के लिए उठायी आवाज केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर पीड़िता की मदद करने की मांग की होशियारपुर 15 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पाकिस्तान...
पंजाब

सयुंक्त किसान र्मोचे के आहावान पर विभिन्न संगठनों दुारा बंगा चौक में कुषि कानूनों के खिलाफ रैली की और रोष धरना लगाया

गढ़शंकर। सयुंक्त किसान र्मोचा के आहावान पर गढ़शंकर के बंगा चौक मेें विभिन्न संगठनों ने रैली कर और रोष धरना  कशमीर सिंह भज्जल, रामजीत सिंह सरपंच, मखन सिंह वाहिदपूरी व जसवीर सिंह साधड़ां के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!