Punjab News : दिनदहाड़े भरे बाजदुकानदार काला गाबा की दुकान में घुसकर गोलियां से भूना : मौत …लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- ‘हम भूलते नहीं. !

by

जीरा :  थाना मखू से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े भरे बाजार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने युवा दुकानदार गुरचरण सिंह उर्फ काला गाबा की दुकान में घुसकर गोलियां चला दीं।घटना के बाद मखू बाजार में दहशत का माहौल है।

गंभीर रूप से घायल गुरचरण सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40-45 वर्ष थी। वह किराना दुकान चलाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। सूचना मिलते ही जिला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे जिला पुलिस प्रमुख भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई है। शुरुआती जांच में फिरौती या गैंगस्टर एंगल जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उनके चेहरे भी ढके हुए नहीं थे, जिससे उनकी पहचान करने में आसानी होगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

पोस्ट में लिखा है…

“राम-राम सभी भाइयों को. मैं आर.डी. धालीवाल, हरमन संधू और टायसन बिश्नोई… यह जो माखू, पंजाब में काला गाबा का मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं. इसने वह हरकत कर रखी थी, जिसको कभी माफ ही नहीं किया जा सकता था. हमारे एक गरीब परिवार के प्यारे भाई की पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी. बहन तक को टॉर्चर करता था. इसे कॉल भी की थी, पर आगे से इसने ब्लॉक कर दिया. हमने पूरे दो साल इसका इंतजार किया. इसे ऐसा लगता था कि मेरे पास बहुत पैसा है, मेरा यह क्या कर लेंगे. फिर किया वही जो धर्म सिखाता है.”

“बाकी हमारी (चेतावनी) है. हमारे ग्रुप के किसी भी भाई ने किसी को भी फोन कर रखा है. एक-दो डॉक्टर और पंजाबी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर यह ध्यान रखना. यह मत सोच लेना कि हम भूल गए हैं. साल के 365 दिन में एक दिन भी हमारा आ गया तो सीधे सीने पर गोली चलेगी. दुनिया की किसी भी देश में चले जाओ.”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके कहा सुखबीर बादल ने : मुख्यमंत्री मान ने जोरदार हमला करते हुए किया ट्वीट…आपकी तरह यह पागल पंजाब को तो नहीं लूट रहा

चंडीगढ़ : अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है। एक प्रोग्राम में मंच से सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ GMCH सेक्टर-32 अस्पताल के कर्मचारियों की मानवीय पहल : गरीब पेशेंट की मदद के लिए 24 घंटे में किया हजारों रुपए का फंड इकट्ठा*

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ : GMCH सेक्टर-32 के HDU वार्ड में भर्ती छपरा, बिहार निवासी गरीब मरीज गौतम राय जी अस्पताल में से छुट्टी के बाद घर वापसी के लिए ट्रेन का किराया और...
article-image
पंजाब

VB-G RAM G पर पंजाब सरकार का बड़ा ‘यू-टर्न’ : खत्म हुआ मनरेगा, क्या मजबूरी में लागू करनी पड़ी केंद्र की ये योजना?

चंडीगढ़ : पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार की नई योजना VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका...
article-image
पंजाब

सरकार व SMO पोसी के व्यवहार से त्रस्त विरुद्ध आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन : तहसीलदार को सौंपा गया मांगपत्र

गढ़शंकर, 22 सितंबर : पंजाब सरकार व एस. एम. ओ. पोसी द्वारा आशा वर्करों के साथ किये जा रहे व्यवहार से त्रस्त आशा वर्करों व मुलाजम नेताओं ने गढ़शंकर शहर में रोष प्रकट करते...
Translate »
error: Content is protected !!