दिनदिहाड़े गढ़शंकर शहर के वीच तेजधार हथियारों से लैस हमलावर गुरप्रीत सिंह के घर में घुसे और निर्मम तरीके से आधा दर्जन जगह से काटा, गुरप्रीत की अस्पताल में मौत

by

गढ़शंकर ( होशियारपचर) रंजिश के चलते गढ़शंकर के बार्ड बारह में दिनदिहाड़े सुवह नौ वजे तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन युवक दर्जन महिंद्र कौर के घर में घुसे और महिंद्र कौर के बेटे गुरप्रीत सिंह को तेजधार हथियारों से निर्मम तरीके से जगह जगह से काट डाला। जिसे सिवल अस्पताल गढ़शंकर में उपचार के लिए ले जाया गया तो वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिवल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया। वहां से गुरप्रीत की ज्यादा गंभीर हालत को देखते हुए आगे रैफर कर दिया तो गुरप्रीत को होशियारपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया । वहां पर डाकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा तेजधार हथियारों के काटे जाने से गहरे घाव थे।
गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी पुत्र चरनजीत सिंह निवासी बार्ड नंबर बारह अपने घर में सुवह सवा नौ वजे सो रहा थी और गुरप्रीत सिंह का मामा हरकमल सिंह वहां ही बैठा था। उसकी माता महिंद्र कौर उर्फ रानी और उसकी बड़ी बहन काम पर कहीं गई हुई थी। दूसरी बहन रसोई में काम कर रही थी तो अचानक आधा दर्जन तेजधारों हथियारों से लैस होकर घर में घुसे, गेट अंदर से बंद किया और सीधे गुरप्रीत सिंह के कमरे में गए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर कान और गले के वीच किसी बड़े तेजधार हथियार से हमला करने के बाद वाजू, हाथ व सिर सहित आधा दर्जन शरीर के अंगों के विभिन्न हिस्सों पर तेजधार हथियारों से काटा और फरार हो गए। परिवारिक सदस्यों ने लोगो की सहायता से गुरप्रीत सिंह सोनी को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में उपचार के लिए पहुंचाया। वहां डाकटरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिवल अस्पताल होशियारपुर के लिए रैफर कर दिया। सिवल अस्पताल होशियारपुर से डाकटरों ने गुरप्रीत सिंह गंभीर हालत के चलते होशियारपुर के ही एक अस्पताल में रैफर कर दिया। वहां डाकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संकरी गलियों से हमलावर आए और युवक का काटा फरार, पुलिस की कार्यशैली पर स्वाल: दिनदिहाड़े सुवह नौ वजे शहर के केंद्र में संकरी गलियों में स्थित गुरप्रीत सिंह को उसके घर में ही निर्मम तरीके से काट कर संकरी गलियों से फरार होने से पुलिस की कार्यशैली पर स्वालिया निशान तो उठ रहे है। अव पुलिस एक बार फिर लीक पीटते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताविक पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। गुरप्रीत सिंह एक मामले में जेल से जमानत पर आया हुया था।
महिंद्र कौर : कुछ युवकों ने गुरप्रीत सिंह के साथ झगड़ा किया था तो मामला पुलिस के पास पहुंचा था लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस ने उकत घटना को गंभीरता से लिया होता तो आज गुरप्रीत सिंह हमारे वीच होता।
एएसपी तुषार गुप्ता : घटना की जांच गहनता से की जा रह है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
फोटो 131 गुरप्रीत सिंह की फाईल फोटो, तेजधार हथियारों से कटने के घाव और घर की तस्वीर, एएसपी तुषार गुप्ता व एसएचओ ईकबाल सिंह मामले की जांच के दौरान बात करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने विदेशी गैंगस्टरों द्वारा समर्थित मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : ​​जोटा और राजस्थान के तीन अवैध हथियार आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया

एसएएस नगर : संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में विदेशी आधारित संचालकों पवित्र यूएसए और मनजिंदर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवक को पंजाब से चिटटा सप्लाई करने वाला सप्लायर गिरफतार : हरोली पुलिस ने पंजाब के देनोवाल गांव मे जाकर तडके दविश देकर उठाया सप्लायर

हरोली : पुलिस थाने के तहत पडने वाली पुलिस चौकी टाहलीवाल के अनंर्गत गांव भडियारा के पास SI गुरधियान के नेतृत्व मे पुलिस ने दो दिन पहले एक युवक विकास कुमार को 5.72 ग्राम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या ब्वॉयफ्रेंड पुलिस कॉन्सटेबल ने पहले निशा सोनी को मारा और फिर भाखड़ा नहर में फेंका?…..निशा की हत्या पर उठ रहे सवाल

मोहाली/ जोगिंदरनगर :  हिमाचल प्रदेश की युवती निशा सोनी हत्याकांड में बड़े खुलासे और दावे किए जा रहे हैं. परिजनों ने हत्याकांड के आरोपी पर बड़े आरोप लगाए हैं और ऐसे में सवाल उठ...
article-image
पंजाब , समाचार

फिलौर में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को इनुपुट मिलने के बावजूद गांव नूरपुर जट्टां में बाबा साहिब की प्रतिमा की बेअदवी होने के लिए मुख्यमंत्री, डिप्टी सपीकर व पुलिस अधिकारी जिम्मेदार : करीमपुरी

बाबा साहिब की प्रतिमाओं के साथ बेअदवी की लगातार घटनाओं के खिलाफ 18 जून को गढ़शंकर में बसपा प्रर्दशन करेंगी : करीमपुरी धार्मिक स्थलों पर शराब के ठेके खोलने के खिलाफ पूरे पंजाब में...
Translate »
error: Content is protected !!