दिलजीत दोसांझ के घर की गलत पहचान में पड़ोसी की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे

by

मुंह ढककर पहुंचे 4-5 लोगों ने स्प्रे से लिखे नारे, सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस

जालंधर: जालंधर के दोसांझ कलां गांव में पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के घर की दीवार समझकर पड़ोसी के मकान की दीवार पर खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिलजीत दोसांझ के पड़ोसी मुख्तियार के मुताबिक, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे 4-5 लोग मुंह ढककर उनके घर की दीवार पर स्प्रे से कुछ लिख रहे थे। स्प्रे की गंध आने पर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने बाहर आकर लोगों को डांटा, जिसके बाद सभी मौके से भाग गए।

मुख्तियार ने बताया कि सुबह दीवार देखने पर उस पर खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे हुए थे। दीवार के नीचे दिलजीत दोसांझ का नाम भी लिखा गया था। उनका कहना है कि संभवत: आरोपियों ने घर की गलत पहचान कर ली और उन्हें पता नहीं था कि जिस दीवार पर नारे लिखे गए हैं, वह दिलजीत दोसांझ का घर नहीं बल्कि उनका मकान है।

मुख्तियार के अनुसार, दीवार खराब होने से उन्हें करीब 5 से 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार, जिस मकान की दीवार पर नारे लिखे गए हैं, वह मुख्तियार का घर है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में फिजिक्स का शिक्षक बर्खास्त

एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक वरिष्ठ भौतिकी शिक्षक को छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई...
article-image
पंजाब

तनूली गांव में पुल पर बना गहरा खड्डा कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर तनूली गांव में पुल की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। इस पुल पर एक बड़ा खड्डा बन रहा है, जो रोजाना आने जाने वाले वाहनों...
article-image
पंजाब

वातावरण को हरा भरा बनाना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य : डिप्टी स्पीकर रोड़ी

गढ़शंकर । पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य वातावरण को स्वछ व हरा भरा रखना है और इसी के तहत सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में पचास हजार पौधे लगाने का...
article-image
पंजाब

संत-महापुरुष हमें हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं-लाली बाजवा

लाली बाजवा साथियों समेत गुरुद्वारा संतगढ़ हरखोवाल में नतमस्तक हुए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल की कार्यसमिति के सदस्य और अकाली दल के शहरी अध्यक्ष स. जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने आज अपने...
Translate »
error: Content is protected !!