दिलजीत दोसांझ के घर की गलत पहचान में पड़ोसी की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे

by

मुंह ढककर पहुंचे 4-5 लोगों ने स्प्रे से लिखे नारे, सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस

जालंधर: जालंधर के दोसांझ कलां गांव में पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के घर की दीवार समझकर पड़ोसी के मकान की दीवार पर खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिलजीत दोसांझ के पड़ोसी मुख्तियार के मुताबिक, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे 4-5 लोग मुंह ढककर उनके घर की दीवार पर स्प्रे से कुछ लिख रहे थे। स्प्रे की गंध आने पर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने बाहर आकर लोगों को डांटा, जिसके बाद सभी मौके से भाग गए।

मुख्तियार ने बताया कि सुबह दीवार देखने पर उस पर खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे हुए थे। दीवार के नीचे दिलजीत दोसांझ का नाम भी लिखा गया था। उनका कहना है कि संभवत: आरोपियों ने घर की गलत पहचान कर ली और उन्हें पता नहीं था कि जिस दीवार पर नारे लिखे गए हैं, वह दिलजीत दोसांझ का घर नहीं बल्कि उनका मकान है।

मुख्तियार के अनुसार, दीवार खराब होने से उन्हें करीब 5 से 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार, जिस मकान की दीवार पर नारे लिखे गए हैं, वह मुख्तियार का घर है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेयर ने शहीद-ए-आजम के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा को भेंट किए श्रद्धासुमन

होशियारपुर, 28 सितंबर: मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के 116वें जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह चौक में उनकी प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर...
article-image
पंजाब

जीरकपुर में TCL गोदाम से 133 LED टीवी चोरी : तीन आरोपी गिरफ्तार….98 टीवी किए बरामद, वारदात में इस्तेमाल चोरी का कैंटर भी मिला

जीरकपुर। जीरकपुर में TCL कंपनी के गोदाम का शटर तोड़कर 133 LED टीवी चोरी करने के मामले में मोहाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42.14...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से आदमपुर तक नहर के किनारे सड़क पर हो रहे हादसों को लेकर विभिन्न संगठनों के नेताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

नहर के किनारे रेलिंग लगाने की मांग गढ़शंकर l इलाके में कार्यरत विभिन्न संगठनों, आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी रजि., डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब, जीवन जागृति मंच रजि., दोआबा साहित्य सभा और कीर्ति किसान यूनियन...
article-image
पंजाब

धार्मिक आयोजन सभ्य तथा सफल राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक : पूर्व सांसद खन्ना

संतों के पावन कर कमलों से मिला खन्ना को श्रीमद भागवत कथा का निमंत्रण होशियारपुर 26 मार्च : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को संतों के पावन कर कमलों से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान...
Translate »
error: Content is protected !!