दिलवर राम बाबा ने गणमान्यों की मौजूदगी में आरोपों को नकारा

by

गढ़शंकर। बीते दिनों एक परिवार द्वारा गांव के ही बाबा दिलवर राम पर आरोप लगाया था कि बाबा ने उनके परिवार को वहमों में डालकर लाखों रुपए की ठगी की है। पीड़ित परिवार ने उक्त बाबा के खिलाफ कार्रवाई करने की पुलिस को गुहार लगाई थी। इस संबंध में मंगलवार को बाबा दिलवर ने गांव के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में मीडिया के सामने अपने उपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने परिवार के साथ कोई ठगी नहीं की है तथा न ही लड़की का रिश्ता तोड़ने में उसका कोई रोल है। बाबा ने बताया कि उक्त परिवार की लड़की की शादी के लिए उन्हें खुद ही विचोला बनाया गया था तथा लड़के द्वारा मना करने पर पूरा इलजाम उनपर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने परिवार से पैसों की भी कोई ठगी नहीं की है, बल्कि उन्होंने तो परिवार के 5 लाख रुपए सहारा कंपनी में लगाए हैं। उक्त परिवार द्वारा उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। जबकि शिकायत उन्होंने थाना गढ़शंकर में की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निहंग से भिड़ी महंत, बोली- मैं खुलेआम नंगी हो जाऊंगी: फिर देखना, मैं बंदा हूं या औरत!

फिरोजपुर : फरीदकोट से शुरू पाखंडी भगाओ, पंजाब बचाओ मुहिम कंट्रोवर्सी में घिर गई है। फिरोजपुर के महंतों के डेरे की प्रमुख नवीत कौर के साथ मुहिम चला रहे मनप्रीत सिंह खालसा दमदमी टकसाल...
article-image
पंजाब

कालेज या शैक्षणिक संस्थान नहीं रोक सकता एस.सी विद्यार्थियों के शैक्षणिक सर्टिफिकेट या रोल नंबर: राहुल चाबा

ए.डी.सी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बहुजन क्रांति मंच के पदाधिकारियों की बैठक होशियारपुर, 11 अगस्त: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा की ओर से आज बहुजन क्रांति मंच के...
article-image
पंजाब

किसानों की अचलपुर में हुई मीटिंग में गढ़शंकर से किसान अंदोलन में जत्थे भेजने पर चर्चा

गढ़शंकर: गढ़शंकर किसानों की सयुंक्त मीटिंग गांव अचलपुर में डा. हरविंदर सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें केंद्र सरकार दुारा बनाए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए , एमएसपी की कानूनी...
Translate »
error: Content is protected !!