दिल्ली और पंजाब के मुख्‍यमंत्री पहुंचे अयोध्या, परिवार सहित रामलला के किए दर्शन

by

अयोध्‍या :  दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्‍या पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान दोनों नेताओं का पूरा परिवार भी मौजूद रहा। मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि ‘माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुंचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवंत जी और उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए और देश की तरक्की के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की’ आखिरी में उन्होंने लिखा ‘प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें’, ‘जय श्री राम’।  आप’ के एक नेता ने बताया कि केजरीवाल व मान दोपहर करीब दो बजे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे। दोनों नेताओं ने हवाई अड्डे पर एकत्र मीडिया कर्मियों से कोई बात नहीं की और राम जन्मभूमि की ओर बढ़ गए जहां उन्होंने रामलला की पूजा-अर्चना की।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मोटर साइकिल के साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ व स्टंट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

– मोटर व्हीकल इंसपेक्टर व ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने नौजवानों से बाइक के असली साइलेंसर को मोडीफिकेशन न करवाने की अपील की होशियारपुर, 21 मई: ग्लोबल रोड सेफ्टी सप्ताह के दौरान मोटर व्हीकल इंसपेक्टर(एम.वी.आई)...
article-image
पंजाब

20 साल पुराने दो प्लॉट करवाए कब्जामुक्त ….अवैध कब्जों पर नगर सुधार ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर, 12 अगस्त :  नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने बताया कि ट्रस्ट कार्यालय की ओर से सरकारी संपत्तियों पर किए गए नाजायज कब्जों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।...
article-image
Uncategorized , पंजाब

8 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ : दो गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत, पंजाब पुलिस के राज्य साइबर क्राइम डिवीजन ने पंचकूला और अबोहर से दो व्यक्तियों को...
article-image
पंजाब

डेकलामेशन प्रतियोगिता में ब्लाक स्तरीय पर शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सन्मानित

गढ़शंकर – शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय डेकलामेशन प्रतियोगिता में गढ़शंकर ब्लाक-1 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराए गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई के विद्यार्थियों को स्कूल प्रिंसिपल...
Translate »
error: Content is protected !!