दिल्ली की तरह पंजाब की स्वास्थ्य सेवाएं भी हैं कमियों का शिकार : तीक्ष्ण सूद

by

मोहल्ला क्लीनिक दे रहे हैं अधूरी सेवाएं : सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आम आदमी पार्टी मोहल्ला क्लीनिक में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सेवाए बता कर लोगों को गुमराह करती रही हैं, जब कि सच्चाई यह हैं कि मोहल्ला क्लीनिक की सेवाए आधी-आधूरी हैं तथा लोगों को इसका खास लाभ नहीं हो रहा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए खूब अपनी पीठ थपथपाई तथा पंजाब में चुनावों से पहले दिल्ली मॉडल स्वास्थ्य सेवाए लाने का वायदा किया था। हाल ही में दिल्ली विधान सभा में पेश की गई कैग की रिपोर्ट से यह खुलासा हो गया हैं कि आम आदमी पार्टी के दावे लिफ़ाफ़ेबाजी तक ही सीमत हैं। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में ना तो सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं ना ही पल्स ऑक्सीमीटर, ना ही गोलूको मीटर, एक्सरेव्युर , ना ही थर्मामीटर तथा ब्लड प्रेशर मापने के उपकरण मौजूद थे। यह भी रिपोर्ट मिली हैं कि इस योजना को सफल दिखाने के लिए फर्जी टैस्ट तथा फर्जी मरीज भी रजिस्टर किये गए थे। पंजाब में तो हालात इस से भी बदतर हैं। मोहल्ला क्लीनिक के लिए पंजाब सरकार द्वारा ना तो नई इमारते बनाई गई ना ही डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ की भर्ती की गई तथा ना ही उनके लिए फण्ड उपलब्ध करवाए गए। अकाली भाजपा सरकार की सेवा केन्द्रों की लाभकारी योजना को खत्म करके बिल्डिगों पर भारी रकम खर्च करके रंग-रोगन करके उससे मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से डॉक्टरों को हटाकर वहां भेजने का क्रम शुरू हुआ , जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी लड़खड़ा गये तथा ना ही पूरी तरह से दवाईयां व टैस्ट रोगियों को उपलब्ध करवाए गए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की बजाए पिछला ढांचा भी तैहस-नैहस कर दिया गया। जिससे मजबूर हो कर लोगों को प्राईवेट डॉक्टरों व अस्पतालों का रुख करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक मात्र आम आदमी पार्टी की इश्तिहारबाजी बन के रह गए थे। जिन में केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भेजे गए भारी फंडों का जम कर दुर्पयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरन्त यह स्कीम बंद करके पुराने स्वास्थ्य ढांचे को बहाल करना चाहिए तथा उसमें सुधार लाना चाहिए। केंद्र द्वारा मंजूर किये गए 16 मेडिकल कॉलेजों के लिए भी फंड जारी करके उनका जल्दी से जल्दी निर्माण करवाना चाहिए व आयुष्मान स्वास्थ्य स्कीम को भी लागू करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान में राजनीतिक दलों में हड़कंप : इलेक्शन कमीशन ने दिया फिर से मतदान कराने का आदेश

पाकिस्तान चुनाव में धांधली के आरोपों से जनता सड़क पर है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके चलते जगह-जगह पुलिस की तैनाती करनी पड़ी...
article-image
पंजाब

आखिर शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी प्रमुख पद से सुखबीर बादल का इस्तीफा किया स्वीकार

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कार्यसमिति ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख के पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। एक महीने पहले अकाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के शब्दों पर जोर दिया – “आपको पहले भारतीय होना चाहिए, अंत में भारतीय, और भारतीय के अलावा और कुछ नहीं

रोहतक : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने आज रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने वाले सकारात्मक इको-सिस्टम की सराहना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय नाबालिग के बैग से चिट्टा बरामद…एचआरटीसी बस से 130 ग्राम हेरोइन बरामद : पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

एएम नाथ। कांगड़ा : जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनोई पुल के पास राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!