दिल्ली जैसा कांग्रेस का हाल हिमाचल में भी होगा : राजीव बिंदल

by
 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा विपक्ष के लिए आंखें खोलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली की जनता ने भरोसा जताते हुए बीजेपी को शानदार जीत दिलाई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने ने कहा, “दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. प्रदेश में भी कांग्रेस का हाल दिल्ली जैसा होने वाला है.” उन्होंने दावा किया कि 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर कांग्रेस की जमानत जब्त हुई. बड़े-बड़े नेताओं के प्रचार का फायदा भी कांग्रेस को नहीं मिला।
           राजीव बिंदल ने कहा, “सत्ता में आने के बाद कांग्रेस का काम बीजेपी को गाली देने का रह गया है. बीजेपी ने दस साल में 1 लाख 41 हजार 619 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश को दिए. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए बजट में टैक्स रियायत का भी सबसे ज्यादा फायदा प्रदेश की जनता को हुआ है.” उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब छह लाख परिवार टैक्स में छूट से लाभान्वित हुए हैं. कांग्रेस का काम बीजेपी को गाली देने का रह गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
रेलवे विस्तार में बजट का आंकड़ा देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि साल 2009 से साल 2014 तक यूपीए की सरकार ने हिमाचल को 108 करोड़ रुपये दिए।  साल 2014 से साल 2024 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से प्रदेश को 1 हजार 838 करोड़ रुपये मिला. उन्होंने कहा कि साल 2025 में हिमाचल प्रदेश को 2 हजार 696 करोड़ रुपये का बजट दिया गया. इस तरह अब तक मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश को रेलवे विस्तार के लिए 45 गुना बढ़ाकर 4 हजार 536 करोड़ रुपये दे चुकी है।
          प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की सरकार पर हिमाचल प्रदेश में माफिया राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नदियों को खाली किया जा रहा है. हरियाणा के क्रशर मालिकों की जेब भर रही है. बिंदल ने सुक्खू सरकार पर रोजगार के झूठे आंकड़े पेश करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक मंत्री ने 42 हजार नौकरियां देने का दावा किया. हालांकि मुख्यमंत्री खुद 13 हजार 704 नौकरियों की बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि दोनों के अलग-अलग आंकड़े हैं. जमीन पर हकीकत कुछ और है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगारों के साथ ठगी कर रही है. इंडस्ट्री हिमाचल प्रदेश में आ नहीं रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में हिमाचल की स्थिति खराब हो चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो टिप्परों की भीषण टक्कर में चपेट में आया मोटरसाइकिल स्वार : मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत , एक टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल पर गांव शाहपुर के निकट दो टिप्परों की भीषण टक्कर हो गई और इसी दौरान दोनों टिप्परों के की चपेट में मोटरसाइकिल स्वारआ गया।  मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया , ये कहते हुए : तू पागल है क्या… बेइज्जती कराएगी : ‘डैडी’ के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंची

तू पागल है क्या, बेइज्जती कराएगी… ये कहते हुए बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया। बड़ी बहन के ऐसा कहने के बाद पीड़िता कुछ दिन तो चुप रही, लेकिन आखिर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का किया पर्दाफाश : पकड़े गए चारों आरोपियों से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का पर्दाफाश : 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिन झूठी गारंटियों कांग्रेस को हिमाचल में जिताया, उसने ही हरियाणा में हराया – जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहा हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

राज्यसभा से लेकर लोकसभा के चुनावों  ने देख लिया है कि किसका गणित कितना मजबूत है मुख्यमंत्री की गणित और प्रशासन पर पकड़ दोनों कमजोर एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!