दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव नियुक्त

by

दिल्ली : अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है। AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक नियुक्ति का पत्र जारी किया। जिसमें लिखा गया है कि वो पंजाब एआईसीसी प्रभारी के पद पर भी बने रहेंगे।

लवली ने दिल्ली में वोटिंग से 28 दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपने त्याग पत्र में उन्होंने कांग्रेस में अपनी अनदेखी, बाहरी कैंडिडेट को दी जा रही तवज्जो समेत कई मुद्दे उठाए। इस खत में नाराजगी आम आदमी पार्टी से गठबंधन और दो बाहरी कैंडिडेट्स को उम्मीदवारी सौंपने को लेकर थी। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को लेकर नाराजगी साफतौर पर जाहिर की।

लवली ने 4 पेज की चिट्‌ठी मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजी। उन्होंने लिखा- दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। आभार की कांग्रेस ने 31 अगस्त 2023 को उन्हें दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था मैंने 7-8 महीनों में पूरी शिद्दत से जिम्मेदारी निभाई…यह पत्र में बहुत भारी दिल से लिख रहा हूं। मैं पार्टी में खुद को एकदम लाचार महसूस करता हूं…इसलिए अब दिल्ली के अध्यक्ष पद पर बना नहीं रह सकता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्टोरल बॉन्ड्स मुद्दे से ध्यान भटकाने की घृणित साजिश है केजरीवाल को एक के बाद एक सम्मन भेजना : गोपाल राय

नई दिल्ली  :  दिल्‍ली के कथि‍त शराब नीति घोटाले में ईडी मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक समन भेज रही है जबकि केजरीवाल की कोर्ट में रुख करने के बाद जमानत भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव स्टोरी -गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा चौधरी : 12 मार्च को शादी करेंगे, काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट से ब्याह रचाने के लिए कस्टडी पैरोल मिली

चंडीगढ़ : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी 12 मार्च को ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में उतसाह

माहिलपुर – श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में पोस्ट ग्रेजुएट क्लासों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

प्रिसिंपल ने सुसाइड से पहले बनाई वीडियो : फिर दे दी जान , कहा- परेशान करने, धमकाने व बेइज्जत करने का आरोप लगाया

संगरूर : सरकारी स्कूल गांव बखोरा कलां  में तैनात हेड टीचर धर्मवीर सैणी के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के जिला प्रधान समेत पांच अध्यापकों के खिलाफ आत्महत्या...
Translate »
error: Content is protected !!