दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हिमाचल की  बेटी “संतोष” ने की कदमताल

by
एएम नाथ। सिरमौर  :   हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के दायरे में आने वाले उपमंडल संगड़ाह के भलाड़ गांव की बेटी एनसीसी अंडर ऑफिसर संतोष का चयन दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आज  कर्तव्य पथ पर कदमताल की । संतोष डॉ. वाईएस परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन में तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। विशेष रूप से, संतोष राजकीय महाविद्यालय नाहन की पहली छात्रा है, जो कर्तव्य पथ परेड के लिए चुनी गई थी । डॉ. यशवंत सिंह परमार महाविद्यालय प्रबंधन और एचपी इंटर कंपनी एनसीसी ईकाई नाहन इस उपलब्धि से खुश हैं और गौरवान्वित हैं।
संतोष ने एनसीसी कंपनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव और एनसीसी स्टाफ के अथक प्रयासों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया है। एनसीसी इंटर कंपनी में से केवल दो कैडेट, संतोष और चेतना चुने गए थे  । संतोष ने इस कर्तव्यपथ परेड के लिए बहुत मेहनत की थी । पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व संतोष ने कर्तव्य पथ पर किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया है और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा – बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 17 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर क्षेत्र में बांस निर्मित परियोजना को सीपीडी नागेश गुलेरिया ने की एक करोड़ रुपये की घोषणा : जाइका प्रोजेक्ट को शिखर पर पहुंचा रहे नागेश गुलेरिया : चंद्रशेखर

धर्मपुर, मंडी :   हिमाचल प्रदेश में जाइका वानिकी परियोजना को शिखर पर पहुंचाने के लिए मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया सराहनीय कार्य कर रहे हैं। यह बात बुधवार को जिला मंडी के धर्मपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज के बोझ तले दबा हिमाचल, सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला :10 गारंटियों पर घिरी सरकार, बेरोजगारी और देरी से चुनाव बना मुद्दा

पंचायत चुनाव टालने के आरोप, महिलाओं और युवाओं में नाराजगी एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने रविवार को बनियाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव पर होने वाले व्यय की गंभीरता से निगरानी करें अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा

नाहन, 22 फरवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय की निगरानी के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देश और नियमों का सख्ती से...
Translate »
error: Content is protected !!