दिल्ली में जीरो, जीरो और जीरो, अब सिख दंगों की आंच : पंजाब में बुरी तरह फेल हो जाएगा कांग्रेस का प्लान

by
नई दिल्ली  :  पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव है. अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है. उससे पहले कांग्रेस की ही थी. दिल्ली हारते ही आप की सियासी गाड़ी लड़खड़ाती दिख रही है. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की हार के बाद पंजाब की सियासत में हलचल के संकेत हैं।
कांग्रेस मौके की ताक में है. उसे यकीन है कि आप में खेला होगा तो उसकी राहें आसान होंगी. पर अभी कांग्रेस वेट एंड वॉच की स्थिति में है. वह आम आदमी पार्टी में टूट का इंतजार कर रही है. वह अभी से ही पंजाब की सत्ता की वापसी का प्लान करने में लगी है. मगर यह इतना आसान कहां. उसके सामने अब एक नई मुसीबत आई है.
जी हां, 1984 सिख दंगे से जुड़े केस में कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन कुमार दोषी करार दिए गए हैं. यह कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. कारण कि पंजाब में सिखों की बहुलता है. सिख जो चाहते हैं, वही होता है. ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता का दोषी पाए जाना सिख वोटरों से कांग्रेस को दूर कर सकता है. पहले तो दिल्ली में लगातार तीन बार ( 2015, 2020, 2025) कांग्रेस शून्य पर आउट हुई. अब कांग्रेस पंजाब प्लान की राह में सिख दंगा वाला रोड़ा आ गया है. सिख दंगों की आंच से कांग्रेस का बचना बहुत मुश्किल लग रहा है. अब पंजाब की सियासत में कांग्रेस को घेरने का भाजपा के पास भी मौका है.
कांग्रेस का प्लान होगा फेल?
भले ही भाजपा अब तक पंजाब में उतनी मजबूत नहीं रही है. मगर उसके लिए सज्जन कुमार को दोषी होना सियासी हथियार हो सकता है. अब भाजपा कह सकती है कि कांग्रेस के सज्जन ने ही सिखों को मौत के घाट उतारा. इसका असर चुनाव में हो सकता है. भाजपा अक्सर शिरोमणी अकाली दल के साथ चुनाव लड़ती रही है. मगर पिछले चुनाव में वह अकेली थी. नतीजा हुआ कि भाजपा 2 सीटें जीत पाई, जबकि अकाली दल 3. आम आदमी पार्टी को बंपर 92 और कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं. कांग्रेस मुक्त अभियान में भाजपा के लिए पंजाब में जीत दर्ज करना अहम है. दिल्ली तो 27 साल बाद भाजपा जीत गई, अब पंजाब की बारी है.
भाजपा जमीन तैयार करनें में जुटी
भाजपा पंजाब में अभी से जमीन तैयार करने में जुट गई है. वह यह बताने की कोशिश में जुट गई है कि वह शिरोमणि अकाली दल की पिछलग्गू नहीं है. हालांकि, सियासत में कुछ भी संभव है. पंजाब में भाजपा अब सबको साधने में जुटी है. चुनाव से पहले फिर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट शुरू है. अगर दोनों साथ ताए हैं तो यह कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के लिए भी चुनौती होगी. इसका करण है कि एसजीपीसी हमेशा अकालियों के साथ रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस की राह आसान नहीं है. अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस इस परसेप्शन को कैसे खत्म करेगी कि कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने ही सिखों की हत्या करवाई?
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

2 अभ्यर्थी निकले भाग , पुलिस ने 1और फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा – पेपर लीक होने की आशंका : 1 घंटे तक OMR शीट पर पकड़े गए कई अभ्यर्थियों नहीं लगाया था एक भी सवाल के जवाब पर टिक

एएम नाथ । शिमला : नवोदय विद्यालय समिति के गैर-शिक्षण पदों के लिए देशभर में आयोजित भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका है। पुलिस जांच में ऐसे तथ्य सामने आ रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलमान खान को फिर आया धमकी भरा मैसेज :.नहीं मिले तो जान से मार दूंगा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. बीते मंगलवार (29 अकटूबर) को ट्रैफिक कंट्रोल को एक मैसेज आया जिसमें, अज्ञात शख्स ने सलमान खान का जिक्र...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : चंडीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन ) :  चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल द्वारा “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। इस अभियान के...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय सैनी संगठन की बैठक में सैनी समाज में बढ़ रही कुरीतियां , बढ़ते खर्च और बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए गए निर्णय : हरवेल सिंह सैनी

गढ़शंकर :  हरवेल सिंह सैनी अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय सैनी संगठन के नेतृत्व में सैनी समाज के उच्च स्तरीय नेताओं की एक बैठक हुई। जिसमें जत्थेदार सुखविंदर सिंह मंडेबर यमुना नगर महासचिव हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक...
Translate »
error: Content is protected !!