दिल्ली में बढ़ रही ट्रिपल इंजन सरकार की और ! ! आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भाजपा में हुए शामिल ! आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भाजपा में हुए शामिल

by
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद अरविंद केजरीवाल एक और बात को लेकर परेशान हैं। अब दिल्ली नगर निगम में भी आप की सत्ता खतरे में पड़ गई है।
शनिवार को तीन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद आप और भाजपा के पार्षदों की संख्या बराबर हो गई है। जल्द ही 11 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके नतीजे तय करेंगे कि एमसीडी में आप सत्ता में रहेगी या दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनेगी।
11 सीटों पर उपचुनाव..
शनिवार को आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, हरि नगर से निखिल चपराना और आरके पुरम से धर्मवीर सिंह भाजपा में शामिल हो गए। इस दलबदल के बाद 250 सदस्यीय सदन में आप के 116 पार्षद रह गए हैं, जबकि भाजपा पार्षदों की संख्या 116 हो गई है। दोनों की संख्या अब बराबर हो गई है। अगर उपचुनाव के नतीजे आप के पक्ष में नहीं जाते हैं या कुछ और पार्षद भाजपा में चले जाते हैं तो अरविंद केजरीवाल एमसीडी हार सकते हैं या उन्हें कांग्रेस के सहारे की जरूरत पड़ेगी। 11 सीटों पर उपचुनाव होंगे द्वारका बी वार्ड से भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से सांसद बन गई हैं। उनके लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से यह पद खाली है। अब 17 पार्षदों ने विधानसभा चुनाव भी लड़ा। इनमें से सात भाजपा और तीन आप पार्षद विधायक बन गए हैं। इस हिसाब से कुल 11 सीटें खाली हो गई हैं।
एमसीडी में मौजूदा समीकरण को देखें तो यह उपचुनाव अब काफी दिलचस्प हो गया है। दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में आप ने 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को हराया था। तब आप ने 134 और भाजपा ने 104 सीटें जीती थीं। कांग्रेस 9 वार्डों में जीत हासिल कर पाई थी। आप के कई पार्षद धीरे-धीरे टूटकर भाजपा में चले गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप पार्षदों को शामिल कराने के बाद एमसीडी में सरकार बनाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा, ‘बार-बार सवाल उठ रहा था कि दिल्ली को डबल इंजन की सरकार चाहिए, अब कहा जा रहा है कि ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए। हम सबको मिलकर एक सुंदर दिल्ली बनानी है, एक ऐसी दिल्ली जिस पर सभी को गर्व हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम : सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा होंगे उप-मुख्यमंत्री

दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता  के नाम पर मुहर लगी है. नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल में विभिन्न विषयों पर विषय मेले का आयोजन किया गया।*

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा : opसरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार और स्कूल प्रबंधक कमेटी की चेयरपर्सन मैडम सुनीता रानी की देखरेख में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन समारोह आयोजित :दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार कृत संकल्प: डॉ. शांडिल

बद्दी/सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं इन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!