दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें , जो शाम होने के बाद बन जाती दुबई : दिल्ली जितनी हसीन दिन में , उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती

by

नई दिल्ली । दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों को देखकर हमारे मन में यही ख्याल आता है कि यहां देखने के लिए बस इमारतें हैं और छोटे-बड़े मॉल्स हैं। लेकिन कभी आपने शहर को रात के समय देखा है? रात में चमचमाती लाइट्स में दिल्ली का नजारा कुछ और ही होता है।

अगर हम रात में घूमने की बात करें, तो 10 बजे के बाद भी यहां देखने के लिए काफी कुछ खुला रहता है। पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए ऐसी शांत और मजेदार जगह यकीनन आपके अनुभव को बेहतरीन बना देंगी। तो चलिए फिर दोस्तों को आज ही तैयार करिए और 10 बजे के बाद दिल्ली की इन जगहों पर निकल पड़िए।

प्रिवी, कनॉट प्लेस :  दिल्ली के केंद्र में स्थित, प्रिवी Delhi के सबसे अच्छे पार्टी स्थानों में से एक है । इसमें बॉलीवुड नाइट्स से लेकर ईडीएम नाइट्स, वीआईपी लाउंज और एलईडी लाइट्स से जगमगाता एक बड़ा डांस फ्लोर है। यहां खाने-पीने की भी खूब व्यवस्था है, जहां पर आप फूडी मूड को एकदम शांत कर सकते हैं। अगर आपकी लड़कियों की टोली है, तो रात में गुरुवार के दिन प्रिवी जाना न भूलें ।

क्लब बीडब्ल्यू, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी :    आप अगर संगीत की शौकीन हैं तो आपके फ्रेंड्स के साथ दिल्ली के BW क्लब में जरूर जाना चाहिए। यहां खुशनुमा माहौल में आप अपना सारा तनाव भूल जाएंगे।
बीडब्ल्यू में आप अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर ज़रूर आएं। यहां का दीवाना कर देने वाले संगीत और बेहतरीन एंबिएंस वाले नाइट क्लब में आप जमकर मस्ती कर कर सकते हैं। इसमें एक ही जगह पर एक डांस फ्लोर, एक लाउंज और एक बार भी है।

इंडिया गेट का लें मजा : दिल्ली का इंडिया गेट एक ऐसी जगह है, जहां लोग अपना मूड फ्रेश करने के लिए या थोड़ी हवा खाने के लिए रोज रात को यहां पहुंचते हैं। हालांकि पुलिस 10 बजे के बाद यहां से लोगों को हटाना शुरू कर देती है, लेकिन फिर भी आप हैंगऑउट के लिए इसके आसपास घूम सकते हैं। इंडिया गेट के सामने लगे आइसक्रीम के ठेले से आइसक्रीम ले सकते हैं, यही नहीं यहां आप नाइट फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

मुरथल भी जा सकते :  दिल्ली से करीबन 48 किमी दूर मुरथल भी किसी से कम नहीं है। नाइटआउट के लिए या दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने के लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां लंबी कतार में लगे ढाबों पर बैठकर खाने के लिए लोगों की भीड़ सी लगी रहती है। दिन हो या रात यहां हमेशा रौनक देखी जा सकती है। हरियाणा में स्थित मुरथल अपने पंजाबी खाने के लिए बढ़िया है।

पंडारा रोड भी जाएं :   दिल्ली के देर रात खुले रहने वाले इलाकों में, पंडारा रोड आधी रात के शौकीनों के लिए बढ़िया है। वेज गुलाटिस बढ़िया बेस्ट वेजिटेरियन फूड के लिए जाना जाता है, वहीं यहां एक नहीं बल्कि कई शानदार चीजों का मजा लिया जा सकता है।

जैन चावल वाला :   कनॉट प्लेस में मौजूद ये जगह राजमा के स्वादिष्ट टेस्ट के लिए जाना जाता है। बता दें, ये दुकान रात 1 बजे तक खुली रहती है।

राजिंदर दा ढाबा :   सफदरजंग एन्क्लेव में आमतौर पर भीड़-भाड़ वाली यह जगह दक्षिण दिल्ली में रात में घूमने वालों के लिए बेस्ट है। यहां टेस्टी गलौटी कबाब, दाल मखनी और मलाई चाप सर्व की जाती है, और अच्छी बात तो ये है यहां आधी रात तक भी ढाबा खुला रहता है।

हौज खास गांव :  दिल्ली के ये जगह भी ऐसी है, जहां 12-1 बजे भी भीड़ दिख जाती है। हौज खास विलेज में कई पार्क हैं, क्लब्स हैं छोटे-मोटे खाने के कैफे हैं, यही नहीं यहां स्ट्रीट फूड भी रात 10 बजे के बाद लगे रहते हैं। तो जब भी खाने-पीने का दिल करें एक बार यहां दोस्तों के साथ जरूर आएं।

मूलचंद परांठे :   देर रात तक चलने वाला लोकप्रिय पराठा रेस्तरां जो कुछ साल पहले तक सुबह 5 बजे तक परोसा जाता था, अब केवल रात 11.30 बजे तक ही सर्व किया जाता है। लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ यहां कम नहीं हुई है, यहां के पराठों का स्वाद आज भी वैसा ही है जैसा पहले था। यहां से अलग-अलग वैराइटी वाले स्टफ पराठे भी घर के लिए पैक करवाकर ले जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पद्दी सूरा सिंह : स्कूल में ऐडोलेसैस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत करवाई वर्कशाप

गढ़शंकर। गांव पद्दी सूरा सिंह के सरकारी सीनियर सैकेंडरी समार्ट स्कूल में एक दिवसीय ऐडोलेसैस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत वर्कशाप आयोजित की गई। जिसमें गढ़शंकर तहसील के पांच शैक्षणिक ब्लाकों को अलग-अलग मिडल, हाई...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बीजेपी सरकार संकट में : तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से समर्थन वापस लिए जाने के बाद सरकार अल्पमत में – शैलजा बोलीं- इस्तीफा दें नायब सैनी

हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार संकट में आ गई है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से समर्थन वापस लिए जाने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों में प्राथमिकता पर हो छानबीनः डीसी

गद्दी समुदाय की सुविधा के लिए परमिट के पिछले पृष्ठ पर प्रकाशित होंगे हेल्पलाइन नंबर ऊना (16 जनवरी):  गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों को पुलिस प्राथमिकता के आधार पर छानबीन करे, क्योंकि उनकी...
article-image
पंजाब

दुर्घटना का शिकार हुई नर्सिंग कालेज छात्रा की पीजीआई में इलाज दौरान 4 दिन बाद मौत : 8 फ़रवरी को बस-ट्रक व मोटरसाइकिल दुर्घटना में हुई थी घायल।

गढ़शंकर, 12 फरवरी  : गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर 8 फरवरी को बस-ट्रक व मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई गुरुसेवा नर्सिंग कालेज की छात्रा मासिका पुत्री रामपाल निवासी बहलूर जिला स भ स...
Translate »
error: Content is protected !!