दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की जारी की सूची : केजरीवाल को चुनौती देगा पूर्व का बेटा

by

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार घोषित किया है।

बैठक में उन नेताओं के नामों को विशेष प्राथमिकता दी गई, जो अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते हैं। इन नामों को अब पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया है। समिति जल्द ही बैठक करेगी और इन नामों को औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, इन 20 नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इन नेताओं में कई पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पूर्व पार्षद शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारी भी इस सूची का हिस्सा हैं। यह वह नेता हैं जिनकी दावेदारी निर्विरोध मानी जा रही थी और पार्टी के भीतर किसी प्रकार का विरोध नहीं था। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने इनको हर हाल में चुनाव लड़ाने का मन बना रखा था।
 कांग्रेस की रणनीति :  कांग्रेस का लक्ष्य मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवारों को चुनकर अधिकतम सीटों पर जीत हासिल करना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह कदम कांग्रेस को दिल्ली की राजनीति में पुनः स्थापित करने में सहायक होगा। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का यह कदम पार्टी की नई रणनीति को दर्शाता है। मजबूत और लोकप्रिय नेताओं के चयन के जरिये पार्टी की यह संकेत देने की मंशा है कि वह गंभीरता से चुनावी मुकाबले में है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार कार्ड अपडेट सेंटरों में अतिरिक्त वसूली पर निगरानी रखें सभी एसडीएम : DC मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत : ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी

ऊना : कुरियाला में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अतुल शर्मा कुरियाला का रहने वाला था, जो खुद ट्रैक्टर चला रहा था। इस घटना में...
Translate »
error: Content is protected !!