दिल्ली विधानसभा चुनाव तक जेल में रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल : केजरीवाल जितना दिन जेल में रहेंगे आप उतनी होगी कमजोर

by

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने ही वाले थे कि बड़ा खेल हो गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने उन्हें भरी अदालत से गिरफ्तार कर तीन दिन का रिमांड ले लिया और अब लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या इमरजेंसी थी कि सीबीआई ने आनन-फानन में उनकी गिरफ्तारी की।

दिल्ली विस चुनाव तक जेल में रहेंगे केजरीवाल :   सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है वो चौंकाने वाली है। दरअसल मोदी सरकार किसी भी सूरत में केजरीवाल के प्रति नरमी के मूड में नहीं है। विपक्ष को बेशक यह लग रहा है कि भाजपा के 240 सीटों पर सिमटने के बाद पार्टी व गठबंधन कमजोर हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा अगले साल के शुरू में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी :   उसे लग रहा है कि यही वो मौका है जब आप का मनोबल तोड़कर दिल्ली की सत्ता पर कब्जा कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल जितना दिन जेल में रहेंगे आप उतनी हो कमजोर होगी। केजरीवाल के दो रणनीतिकार मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन काफी समय से जेल में हैं। यदि केजरीवाल लंबा नपे तो उनकी पार्टी के लिए अपने आप को संभालना मुश्किल हो जाएगा।

पार्टी नहीं संभाल पाएंगे आतिशी-भारद्वाज  :   सौरभ भारद्वाज और आतिशी तेज तर्रार हैं, संघर्ष कर रहे हैं लेकिन रणनीति के मामले में केजरीवाल के सामने कहीं नहीं टिकते। पानी और अपने नेता को जेल से बाहर निकालने के लिए आंदोलन करना तक तो ठीक है लेकिन चुनाव के लिए रणनीति बनाना और भाजपा, कांग्रेस को मात देना उनके बस की बात नहीं। बेशक आप इंडी गठबंधन में शामिल है लेकिन कांग्रेस और आप का गठबंधन टूट चुका है और दोनों ऐलान कर चुके हैं कि अब उनका रास्ता अलग अलग है।

कांग्रेस भी चाहती है आप कमजोर हो :   केजरीवाल को कमजोर करने के मामले में कांग्रेस अंदरखाने भाजपा के साथ है. दिल्ली व पंजाब से लेकर गुजरात तक जहां जहां आप मजबूत हुई कांग्रेस कमजोर होती चली गई। कांग्रेस को लग रहा है कि आप उसके लिए खतरे की घंटी है लिहाजा मोदी सरकार उस पर अकुंश लगा रही है तो उसे ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं। केंद्र के साथ अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस बहुत दबाव में आप के साथ आई थी, अब उसकी कोई मजबूरी नहीं।

आप से हिसाब बराबर करेगी भाजपा :  भाजपा को आप के साथ हिसाब बराबर करना है, 2014 में भाजपा केंद्र की सत्ता में आई 2015 में दिल्ली में चुनाव हुआ और उसके बाद 2020 में लेकिन सफलता उससे दूर रही। दिल्ली की हार से पार्टी की काफी किरकिरी हुई लिहाजा भाजपा की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा समय केजरीवाल जेल में रहें ताकि आप कमजोर हो। फिलहाल केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे हैं लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना उनके लिए संभव नहीं होगा।

केजरीवाल को सीएम कुर्सी छोड़नी पड़ेगी  :  जिस तरह से मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन को पद छोड़ना पड़ा वैसे ही केजरीवाल को भी करना पड़ेगा। बेशक आप कुछ भी दावा करे लेकिन आप का संगठन एक आदमी के इर्द गिर्द घूमता है जिसके केंद्र में केजरीवाल रहते हैं। उनके इशारे पर किसी नेता का कद बढ़ता-घटता है। जिस तरह से पीएम मोदी की छवि नायक की है उसी तरह से आप के लिए अरविंद केजरीवाल हैं। दिल्ली में धारणा बन गई है कि लोकसभा में भाजपा और विधानसभा में आप लिहाजा भाजपा की भरपूर कोशिश होगी कि इस धारणा को तोड़कर दिल्ली की सत्ता कब्जा ली जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में मिड-डे मील व्यवस्था का किया निरीक्षण

छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता और स्वाद का लिया अनुभव रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अक्तूबर। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज(मंगलवार) को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना का दौरा कर सरकार...
article-image
पंजाब

स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना खन्ना ने वैभव को किया सम्मानित, भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जताई आशा

होशियारपुर 16 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल स्टेट जुडो चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ग में होशियारपुर के वैभव ओहरी द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसको सम्मानित किया। इस मौके...
article-image
पंजाब

ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से यूथ टू यूथ कनेक्ट के लिए ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन : पंडित जगतराम बहुतकनीकी कालेज में बी.आई.एस की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

होशियारपुर, 08 मार्च: ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड चंडीगढ़ ब्रांच कार्यालय ने 15 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस संबंधी की गई गतिविधियों की कड़ी के हिस्से के तौर पर पंडित जगत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

धक्के मार कर निकालने की कोशिश करोगों तो देखा जाएगा : मनीष तिवारी के भी बगावती तेवर

नई दिल्ली :पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुलाम नबी आजाद के बाद दूसरे ही दिन बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट की जरूरत...
Translate »
error: Content is protected !!