दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जेबीटी के 9 पदों की काउंसलिंग : काउंसलिंग 5 सितम्बर 2023 को नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में निर्धारित

by
धर्मशाला, 7 अगस्त। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा मोहिन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि जिले में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जे.बी.टी के 9 अनारक्षित पदों को अनुबंध आधार पर बैच वाइज भरा जाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए काउंसलिंग 5 सितम्बर 2023 को नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि काउसंलिंग प्रक्रिया में जिला कांगड़ा व अन्य जिलों के पात्र दिव्यांग अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में जेबीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2017 के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
वेबसाइट में उपलब्ध है आवेदन संबंधी जानकारी
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र, शैक्षिणिक योग्यता, बायोडाटा फार्म व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा काँगड़ा स्थित धर्मशाला की वेबसाईट www.ddekangra.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी बायोडाटा फार्म इस कार्यालय की वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं तथा किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-223155 पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रार्थी इस सन्दर्भ में अपने सभी प्रमाण पत्रों की सत्यता व वैद्यता जान लें। उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी सम्बन्धित अभ्यार्थी की होगी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार तिथि के उपरान्त कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू

एएम नाथ। धर्मशाला : पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों के साथ सदन में शिष्टाचार भेंट कर सत्र के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से किया आग्रह – देहरा अस्पताल में नियुक्त हों विशेषज्ञ डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट : MLA कमलेश  ठाकुर 

स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह, डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया , साफ-सुथरे अस्पताल के लिए सफाई कर्मी नियुक्त करने की मांग रखी। राकेश शर्मा । देहरा /तलवाड़ा :   देहरा अस्पताल में विशेषज्ञ...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रहमलीन सतगुरू लाल दास जी महाराज भूरीवालों के 134 वें अवतार दिवस को समर्पित तीन दिवसीय संत समागम का शुभारंभ

जगतगुरू आचार्य बाबा गरीबदास रचित बाणी के प्रचार प्रसार के चलते लाखों की तदाद में संगत अंध विशवास, टूणे टामणे से दूर रह कर परमार्थ मार्ग के साथ जुड़ कर आपनाजीवन को सुधार रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों के उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच – हर्षवर्द्धन चौहान

रोहित भदसाली। बद्दी : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों को उत्पाद, प्रौद्योगिकी और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर...
Translate »
error: Content is protected !!