दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता : पौहंज की सेजल ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक और सौ मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता

by

हमीरपुर 06 दिसंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौहंज में नौंवीं कक्षा की छात्रा सेजल ने दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला और राज्य स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
सेजल ने जिला स्तर पर हमीरपुर में हुई दिव्यांग एथलेटिक्स मीट में लंबी कूद में स्वर्ण पदक और सौ मीटर की दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके बाद उसने ऊना में आयोजित की गई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह सपहिया, अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सेजल का स्वागत किया तथा इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी।
इस अवसर पर सेजल को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह सपहिया ने कहा कि इस प्रतिभाशाली एथलीट के बेहतर प्रशिक्षण के लिए स्कूल में विशेष व्यवस्था की जाएगी और उसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने स्कूल के अन्य विद्यार्थियों से इस प्रतिभाशाली एथलीट से प्रेरणा लेने तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और स्कूल की ओर से आयोजित की जाने वाली अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा भवन में 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र ॥ की मेजबानी की कमान विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्च हो रहे 190 करोड़ : किशोरी लाल

बैजनाथ, 10 जुलाई :- बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुधार, सिंचाई और मल निकासी योजनाओं पर 190 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में समाधान सेल का गठन, नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान की नई पहल

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 नवम्बर। नगर निगम ऊना ने नागरिक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से “समाधान सैल” का गठन किया है। इस सैल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन में कामगार कल्याण बोर्ड जारी करेगा 14 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि

सरकार के गठन के बाद से अब तक 62 करोड़ 95 लाख 84 हजार 179 रुपये श्रमिकों को दे चुके हैं : नरदेव कंवर एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!