दीपावली के दौरान 24 घंटे अलर्ट रहेगा अग्निशमन नियंत्रण कक्ष ; होमगार्ड्स के कमांडेंट विनय कुमार ने लोगों से की ऐहतियात बरतने की अपील

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 06 नवंबर। दीपावली के पर्व के दौरान जिले भर में आग की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग और होमगार्ड्स की ओर से इस बार भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट (नौसेना से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर) विनय कुमार ने दीपावली पर्व के मद्देनजर हमीरपुर में मुख्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जोकि 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिला स्तर पर इस मुख्य नियंत्रण कक्ष के अलावा उपमंडल स्तर पर भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
कमांडेंट ने सभी जिलावासियों से दीपावली का त्योहार मनाते समय कुछ सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि दिवाली के दौरान आतिशबाजी, पटाखे और फुलझड़ियां चलाते समय या दीप प्रज्जवलन से आग लगने की घटनाओं की आशंका रहती है। इस दौरान कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बरतने से कई दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
विनय कुमार ने कहा कि दिवाली के दौरान दीयों एवं मोमबत्तियों को सुरक्षित स्थान पर ही जलाना चाहिए। इनके आस-पास कपड़ा, पर्दा, चादर या अन्य ज्वलनशील सामग्री नहीं होनी चाहिए। पूजा के लिए जलाए गए दीये से भी आग लग सकती है। इसलिए, पूजा के स्थान पर भी सावधानी बरती जानी चाहिए।
पटाखे-आतिशबाजी चलाने से पहले आस-पास के क्षेत्र की अच्छी तरह सफाई की जानी चाहिए। इस क्षेत्र में कबाड़ या अन्य कोई भी ज्वलनशील चीज नहीं होनी चाहिए। भीड़-भाड़ वाले इलाके में पटाखे-आतिशबाजी बिलकुल भी नहीं चलाने चाहिए। पटाखे चलाने वाली जगह पर पानी की बाल्टी भी जरूर रखें तथा छोटे बच्चों के पास पटाखे न चलाएं। कोई पटाखा नहीं छूट रहा हो तो उसे हाथ से बिलकुल न छूएं। पटाखे-फुलझड़ियां चलाते समय हमेशा सूती कपड़े पहनें। खतरनाक पटाखे बिलकुल न खरीदें। पटाखे से जलने पर त्वचा को रगड़ें नहीं, बल्कि ठंडे पानी का प्रयोग करें।
कमांडेंट ने कहा कि दिवाली के दौरान कई लोग अपने घरों को बिजली की लाइटों से भी सजाते हैं। लाइटों के संबंध में भी पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इन लाइटों के लिए बिजली की नंगी तारों का बिलकुल भी प्रयोग न करें। इनके कनेक्शन सही होने चाहिए तथा इन्हें इलेक्ट्रिशियन से ही लगवाएं। करंट की आशंका वाली जगह ये लाइटें बिलकुल भी न लगाएं। इन्हें बच्चों से दूर रखें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सात वर्षीय शिवांग ने अपने जन्म दिन पर आपदा राहत कोष में भेंट की गुल्लक : बच्चे भी आपदा प्रभावितों की तकलीफ कम करने में दे रहे योगदान : डीसी

धर्मशाला, 30 सितंबर। धर्मशाला उपमंडल के सराह के सात वर्षीय शिवांग शर्मा ने आज यहां उपायुक्त डा निपुण जिंदल को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए अपनी गुल्लक भेंट कर 3926 रुपये का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की 31 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण को अनुमोदन प्रदान

जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित समितियों के आय स्रोतों को बढ़ाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : उपायुक्त एएम नाथ। चंबा, मार्च 23 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 सितंबर तक 147 सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति पूरी होगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

100 और सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की तैयारी, कंप्यूटर लैब के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को विधानसभा के मानसून सत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!