दुबई में युवक की सड़क हादसे में मौत : 3 महीने पहले गया विदेश

by

होशियारपुर :  टांडा के गांव खानपुर के 33 साला नौजवान लखविंदर सिंह की दुबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक युवक लखविंदर के पिता परगट सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे है और लखविंदर छोटा बेटा था। लखविंदर सिर्फ तीन महीने पहले दुबई गया था और वहां नॉन फूड एलआईसी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। लखविंदर अपने काम से बहुत खुश था।  उन्होंने बताया कि, अभी कुछ दिनों पहले लखविंदर ने फोन पर बताया था कि उसे दुबई का ड्राइविंग लाइसेंस भी मिल गया है। इस बात से पूरे परिवार में खुशी की लहर थी, परंतु कल शाम 6 बजे जब लखविंदर की मौत की खबर आई तो सारी खुशी मातम में बदल गई।

परगट सिंह का कहना है कि हमें फोन पर बताया गया कि डिलीवरी के काम दौरान लखविंदर का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई। परिवार ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से अपील की है के लखविंदर की मौत की जांच करवाई जाए और उसका पार्थिव शरीर गांव खानपुर पहुंचाने में सहयोग किया जाए ताकि परिवार उसका अंतिम संस्कार कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी नौकरी करने वाला यदि अपने बच्चे को सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए नहीं भेजता है, तो उससे सरकारी सुविधा वापस ले सरकार

गढ़शंकार।    प्रदेश में शिक्षा का स्तर बहुत ही निचले स्तर का है। जिसका मुख्य कारण स्कूलों में पूरा  स्टाफ का न होना है। यह शब्दआदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द ग्रेट खली – हिमाचल प्रदेश में खोलेंगे रेसलिंग एकेडमी : पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल में हुए शामिल

स्थानीय लोगों को रोजगार और राज्य सरकार को मिलेगा रेवेन्यू: ग्रेट खली एएम नाथ। शिमला, 18 अक्टूबर। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसी गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बनते प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख : सस्पैंड

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भोजन-पानी की व्यवस्था की थी। लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों...
article-image
पंजाब

पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन ने टांडा में हुई घटना की जांच के लिए गठित की दो सदस्यीय कमेटी, सात दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

गौवंश की निर्मम हत्या निंदनीय व असहनीय: सचिन शर्मा डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी से मामले की जानकारी हासिल कर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश होशियारपुर 12 मार्च: पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन...
Translate »
error: Content is protected !!