दुबई से आई 72.5 किलो हेरोईन की खेप मामले में तीन आरोपी गुरदासपुर से काबू, आज किए जाएंगे कोर्ट में पेश

by

अमृतसर। जुलाई 2022 को मुम्बई के न्हावा शेवा पोर्ट से पुलिस और एटीएस मुंबई के सहयोग से पकड़ी गई 363 करोड़ की 72.5 किलो हेरोइन मामले में गुरदासपुर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें गुरदासपुर कोर्ट में शुक्रवार को पेश कर र मांड हासिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनके साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा। इस गिरफ्तारी के बाद विदेश से हेरोइन मंगवाकर देश के विभिन्न राज्यों में तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि तीनों आरोपी पंजाब में बड़े पैमाने पर सीमा पार और अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे। पंजाब पुलिस के एसएसओसी विंग ने जुलाई में इनपुट दी थी कि मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर खेप पहुंचाई गई है। इसके लिए एटीएस का सहयोग किया गया। दुबई से मुंबई पहुंचे एक कंटेनर को खोला गया तो उसमें से 72.5 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। जिसका इंटरनेशनल प्राईस 363 करोड़ रुपए बताया जा रहा था। इस सफलता के बाद पंजाब पुलिस को देश में हेरोइन की तस्करी करने वाले एक चेन को तोड़ने में सफलता मिली है।
आरोपी करते रहे पोर्ट को निकालने के सही समय का इंतजार, इससे पहले ही पहुंच गई पुलिस : यह कंटेनर जनवरी 2022 को दुबई से मुंबई पोर्ट पर पहुंचा था, लेकिन इसे कोई लेने ही नहीं पहुंचा, लेकिन इसकी सूचना SSOC विंग पंजाब को लग गई। पकड़े गए आरोपी अपने साथियों के साथ खेप को पोर्ट से निकालने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस और एटीएस मुंबई की टीम ने पहुंच कर खेप को अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद इस खेप को देश के विभिन्न राज्यों तक सप्लाई किया जाना था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध पत्नी नीरू कपूर के बयान पर कार्यवाही करते हुए पति प्रिंस थेर पुत्र सुरेश चंदर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बीएबीएड सेमेस्टर-1 और बी.एस. सी. बी. एड. सेमेस्टर-1 के परिणाम शानदार

गढ़शंकर, 4 अप्रैल : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएबीएड सेमेस्टर 1 और बी.एस. सी. बी. एड. सेमेस्टर 1 के परिणाम शानदार रहे है। खालसा...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

संगरूर : भवानीगढ़ के पास नदामपुर गांव में पुलिस द्वारा असलाह की बरामदगी के लिए लाए गए एक नामी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर...
article-image
पंजाब

जिले के सभी स्कूलों को 2 अगस्त से खोलने के आदेश जारी

होशियारपुर: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर पंजाब सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संबंधी लगाई गई पाबंदियों को जिले में 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया है...
Translate »
error: Content is protected !!