दुबई से लौटे 40 वर्षीय हरविंदर का हत्यारा ग्रिफ्तार ? वजह पैसों का विवाद या कुछ और, गिरफ्तार आरोपी से राज खुलवाने की कोशिश में पुलिस

by

मुल्लांपुर । चंडीगढ़ के पास मुल्लांपुर में दुबई से लौटे 40 वर्षीय हरविंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपित मनजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाएगी कि वारदत को पैसों के लेन-देन की वजह से अंजाम दिया गया है या कुछ और कारण हैं।

हरविंदर सिंह पांच साल पहले दुबई से लौटकर यहां छोटे-मोटे काम कर जीवनयापन कर रहा था। सोमवार दोपहर मनजोत सिंह ने बातचीत का बहाना बनाकर हरविंदर सिंह को टैक्सी स्टैंड से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसने तेजधार हथियार से हरविंदर के पेट पर वार किया और मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल हरविंदर सिंह ने शोर मचाया और किसी तरह टैक्सी स्टैंड तक पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल सेक्टर-16, चंडीगढ़ पहुंचाया, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुल्लांपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित मनजोत सिंह को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन का विवाद हत्या का कारण प्रतीत होता है। इंस्पेक्टर अमनदीप ने कहा कि हमने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया जाएगा और वारदात के असली कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वेतन भुगतान न होने के विरोध में प्रदर्शन और रैली 

गढ़शंकर  :आज सैकड़ों श्रमिकों ने विभिन्न योजनाओं में कार्यरत पंजीकृत और आउटसोर्स श्रमिकों के दिसंबर महीने के वेतन का भुगतान न होने के विरोध में गढ़शंकर स्थित कार्यकारी  इंजीनियर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंडल...
article-image
पंजाब

महिंदवाणी गुज्जरां में महिला की हत्या का मामला : हत्यारे न पकड़े तो सोमवार को शव को बंगा चौक में रखकर होगा रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 8 फरवरी: गत दिवस बीत क्षेत्र के महिंदवाणी गुज्जरां गांव में गोली मारकर हत्या की गई बुजुर्ग महिला रचना देवी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला के गांव...
article-image
पंजाब

कोल्ड अटैक : 18 जनवरी तक बारिश का अलर्ट : बढ़ सकती हैं छुट्टियां

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। लोहड़ी के जश्न के बीच मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी कर लोगों की चिंता...
Translate »
error: Content is protected !!