दुर्गा मां खिलाफ पटियाला में निंदनीय टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

by

पटियाला :  पटियाला के काली माता मंदिर में हुई घटना के दौरान फव्वारा चौक पटियाला पर एक व्यक्ति जिसने निहंग सिंह का पहनावा ले रखा था, द्वारा दुर्गा माता के खिलाफ निंदनीय शब्दावली का प्रयोग करने संबंधी एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। जिस संबंधी मुकद्दमा थाना सिविल लाइन दर्ज करके तफ्तीश आरंभ की गई है।
इस मामले में इंस्पैक्टर जनरल पुलिस पटियाला रेंज मुखविन्द्र सिंह छीना के निर्देशानुसार सीनियर पुलिस कप्तान दीपक पारीक की अगुवाई में डा. महताब सिंह कप्तान पुलिस इन्वेस्टीगेशन पटियाला तथा वजीर सिंह कप्तान पुलिस सिटी पटियाला की निगरानी में उप पुलिस कप्तान डिटैक्टिव पटियाला अजयपाल सिंह, उप पुलिस कप्तान सिटी-1 पटियाला कृष्ण कुमार पांथे, उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन घनौर जसविन्द्र सिंह टिवाणा की अगुवाई में इंस्पैक्टर शमिन्द्र सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ पटियाला की टीमें बना कर आप्रेशन चलाया गया था। जिसमें पंजाब पुलिस की विभिन्न यूनिटों की मदद ली गई।
सीनियर कप्तान पुलिस पटियाला ने बताया कि इस केस में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए स्टाफ पटियाला की विभिन्न टीमों द्वारा महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में तलाश की गई। जो सीआईए स्टाफ पटियाला की टीम द्वारा लगातार 7 दिनों की तलाश के उपरांत रविन्द्र सिंह उर्फ अमरीक सिंह उर्फ रणजीत सिंह उर्फ काका पुत्र हुकम चंद वासी गांव हीरो खुर्द जिला मानसा हाल निवासी पाउंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) का नाम सामने आया, जिसको गिरफ्तार करने के लिए एक स्पैशल आप्रेशन चलाया गया।
रविन्द्र सिंह उर्फ अमरीक सिंह उर्फ रणजीत सिंह उर्फ काका पुत्र हुकम चंद उक्त संबंधी जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) में होने के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। जिस पर इंस्पैक्टर शमिन्द्र सिंह, इंचार्ज सीआईए स्टाफ पटियाला द्वारा समेत पुलिस पार्टी 18 मई को रविन्द्र सिंह उर्फ अमरीक सिंह उर्फ रणजीत सिंह उर्फ काका पुत्र हुकम चंद को जिला मंडी के गांव रंधाड़ा,स मंडी से रिवालसर रोड थाना सदर मंडी (हिप्र) से गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ ें पता चला कि यह गांव हीरो खुर्द जिला मानसा का रहने वाला तथा कुछ समय बठिंडा में रहता रहा। जिसको अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड प्राप्त करके गहनता से पूछताछ जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मनीष तिवारी द्वारा सांसद कोटे से जारी एंबुलेंस लोक सेवा में समर्पित

कई बेशकीमती जानों को बचाने में अहम भूमिका निभाएगी यह एंबुलेंस: तिवारी चंडीगढ़, 27 अप्रैल: स्वास्थ्य आपातकाल के कठिन समय में पीड़ित व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस...
article-image
पंजाब

ड्रग इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों किया ग्रिफ्तार : फैक्ट्री सील करने की दी थी धमकी

बठिंडा :  विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री मुक्तसर साहिब में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर रमनदीप गुप्ता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम...
article-image
पंजाब

55 ग्राम नशीले पदार्थ : बीनेवाल निवासी संदीप सिंह काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 55 ग्राम नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई...
article-image
पंजाब

शराबी बेटे ने पिता की ईंट मारकर की हत्या

रायकोट : रायकोट क्षेत्र के राजगढ़ गांव में नशे की लत ने एक और परिवार को तबाह कर दिया। नशे में धुत बेटे अवतार सिंह ने अपने 75 वर्षीय पिता बूटा सिंह की ईंट...
Translate »
error: Content is protected !!