दुर्गा माता मंदिर में हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुई श्रीमदभागवत कथा गुल्लरवाला पंचायत के लोगों ने दी पूर्णाहुति

by

जीवन में शांति प्रदान करती है भागवत- ऋषि गौतम

बद्दी, 16 जून (तारा) :बद्दी साई रोड पर दुर्गा माता मंदिर परिसर गुल्लरवाला में आयोजित सात दिवसीय

श्रीमदभागवत कथा को हवन व पूर्ण आहुति के बाद विराम दिया गया। गुल्लरवाला पंचायत व आसपास के सैंकड़ो लोगों ने हवन में भाग लेकर पूर्णाहुति दी। पुर्णाहुति से पूर्व क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित ऋषि गौतम ने श्री कृष्ण जी द्वारा कंस का वध, भगवान के आदेश से विश्वकर्मा द्वारा द्वारका नगरी का निर्माण,कंस की मृत्यु के बाद जरासंध द्वारा भगवान पर 17 बार आक्रमण, द्वापर युग के चौथे चरण में भगवान का गोलोक गमन, तक्षक नाग द्वारा राजा परीक्षित जी को डांस मारना, परीक्षित जी का परलोक गमन अनेक प्रसंग सुनाए।
कथावाचक ने कहा कि भागवत की कथा जीवन को शांति प्रदान करती है, जीवन जीने का सही ढंग भागवत ही सिखाती है। भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन योग साधना तपस्या एवं योद्धाओं का है। भगवान जैसा योद्धा धरती पर कोई दूसरा हुआ ही नहीं। राजनीति का निपुण श्रृंगार रस, प्रेम रस व अध्यात्म रस का जानकारी औरों के पास नहीं है। भगवान श्री कृष्ण ने सभी वर्ग का कल्याण करने के लिए गीता का उपदेश दिया। सुदामा जैसे गरीब मित्र का भी कभी साथ नहीं छोड़ा। यह भगवान अपने जीवन में सीखाते हैं। उन्होंने अपनी मधुर वाणी से भगवान कृष्ण व मीरा के जीवन पर आधारित लयबद्ध भजन सुनाए। श्रद्धालुओं से भरा पंडाल भजन सुनकर मंत्र मुग्ध होकर कर झूमने को मजबूर हुए। कथा के बाद व्यास पीठ को विदाई दी गई।
दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में गुल्लरवाला, लेही, कड़ुआना, धखडूमाजरा, ओम साई काम्प्लेक्स,भूपनगर, धर्मपुर व आसपास के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आर्शिवाद लिया।
इस अवसर पर गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान ज्ञान चंद, पूर्व उप प्रधान पम्मी राम, निर्मल गोला पंच,डॉ भाग सिंह चौधरी, सीता राम चौधरी, प्रकाश, रोशन लाल चौधरी, मघर सिंह, सुरिंदर सिंह,सीता राम चौधरी, बहादुर सिंह, डॉ राम आसरा, बजिन्दर सिंह चौधरी, पंच सोमा देवी, सोचा देवी, बगो देवी, तारा कश्यप, मनजीत कौर, गुरमीत कौर आदि दर्जनों गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए ए.ए.आई तथा प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली :  जिला मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की उपस्थिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी ने पति की डंडे से की पिटाई, मौत : कहासुनी के बाद

एएम नाथ।  चंबा : एक शख्स की हत्या की गई है. हत्या का आरोप पत्नी पर ही लगा है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के मुताबिक चंबा शहर के...
हिमाचल प्रदेश

गगरेट विस क्षेत्र के मुबारिकपुर में आयोजित किया जाएगा जनमंचः एडीसी

उद्योग एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना (16 नवंबर)- हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन 21 नवंबर को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन : मुनिंदर कुमार को मिस्टर फ्रेशर और इशिता अरुण को मिस फ्रेशर चुना गया

होटल प्रंबधन संस्थान में आयोजित किया गया समारोह हमीरपुर 18 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान हमीरपुर में ‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह का उद्देश्य संस्थान के...
Translate »
error: Content is protected !!