दुर्घटनाओं का जिला शिमला का आंकड़ा 239, 1 जनवरी से 30 अक्टूबर 2023 तक : DC आदित्य नेगी

by

शिमला 28 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि 01 जनवरी से 30 अक्टूबर 2023 तक जिला शिमला का दुर्घटनाओं का आंकड़ा 239 है जिसमें रामपुर बुशहर तथा ठियोग में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं पंजीकृत हुई हैं। सड़क हादसे के आंकड़े को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा गतिविधियों एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को रामपुर, चौपाल तथा ठियोग क्षेत्र की सड़कों के ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और शीघ्र अति शीघ्र क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
बैठक में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, सुरक्षित रहने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा अधिनियम एवं जागरूकता पर तैयार की गई पुस्तिका का अनावरण भी किया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रवीण शर्मा सहित आरटीओ, पुलिस, स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी निवेदिता नेगी ने ली खंड विकास अधिकारियों की बैठक : ग्रामीण विकास के कार्यों को तेज करने के दिए सख्त निर्देश

मंडी, 22 दिसम्बर। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लक्ष्यों के मुकाबले अर्जित उपलब्धियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इन्हें गति प्रदान कर समयबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी निशांत शर्मा मामले में DGP कुंडू और SP कांगड़ा को पद से हटाने पर रोक लगाई रोक

एएम नाथ। शिमला :   सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी निशांत शर्मा को धमकाने से जुड़े केस में DGP कुंडू और SP कांगड़ा को पद से हटाने के हिमाचल प्रदेश HC के आदेश पर रोक लगाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीले पदार्थों पर रोकथाम के लिए सभी हितधारक आपसी समन्वय से करें कार्य: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

 शिमला :  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मादक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन के अभाव में अब उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे युवा : संजय रत्न

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक संजय रत्न ने कहा कि बच्चे धन के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इस के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!