दुष्कर्म का दोषी कुछ ही घंटे के भीतर पकड़ा : खुली जेल से था भागा

by

एएम नाथ । बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जाबली स्थित खुली जेल से भागे दुष्कर्म के एक दोषी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बैरक की सफाई किए जाने के बाद मेहर चंद जेल के बाहर कूड़ा फेंकने गया था और उसके साथ जेल के ‘हेड सुपरवाइजर’ भी थे।

पुलिस के अनुसार, मौके का फायदा उठाकर मेहर चंद फरार हो गया और जैसे ही घटना प्रकाश में आई, तो जेल प्रशासन ने इस संबंध में तुरंत स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव चौधरी ने बताया कि फरार अपराधी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर टीम तैनात की गईं और पूरे जिले में वाहनों की गहन तलाशी ली गई।

पुलिस ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और बृहस्पतिवार रात कैदी को नौनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति की हरकत को देख कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मेहर चंद को गिरफ्तार कर लिया गया।

सैंडौली गांव में 28 अगस्त 2015 को हुई दुष्कर्म की एक घटना के सिलसिले में मेहर चंद को 2020 में दोषी ठहराया गया था। इस मामले में उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी और वर्तमान में वह बिलासपुर की एक खुली जेल में बंद था।

खुली जेलें एक प्रकार की सुधारात्मक सुविधाएं हैं, जिन्हें पारंपरिक बंद जेलों की तुलना में कम प्रतिबंधात्मक वातावरण में अपराधियों का पुनर्वास करने के लिए डिजाइन किया गया है।

एएसपी ने बताया कि मेहर चंद से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि भागने में उसे किसी तरह की मदद तो नहीं मिली थी।

इस मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही सवालों के घेरे में आ गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी में मनाया गया पृथ्वी दिवस

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम विद्या मंदिर संस्थान की वरिष्ठ सदस्या और जानी मानी लेखिका प्रोफेसर नज़म रियाड़...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कोकोवाल मजारी व झूगियां से हैबोवाल तक की सडक़ बनाने की लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

h गढ़शंकर: गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सडक़ और अड्डा झूगियां से हैबावेाल तक की खसता हाल सडक़ को लेकर बीत भलाई कमेटी ने आज गढ़शंकर के एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल को ज्ञापन सौंपा और...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री के समक्ष रखी लोकसभा क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग : दिल्ली से चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एलिवेटेड रोड बनाया जाए

चंडीगढ़ :26 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल प्रदेश के बद्दी की तर्ज पर उनके लोकसभा क्षेत्र में भी फार्मास्यूटिकल पार्क स्थापित...
Translate »
error: Content is protected !!