दुष्कर्म के आरोपों में घिरे दो और एसडीएम (HAS अधिकारियों) पर गिर सकती गाज : सुक्खू सरकार एक्शन की कर रही तैयारी

by

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश में दो एसडीएम दुष्कर्म के आरोपों में घिरे हैं तो दो और एचएएस अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

एसडीएम ऊना और कुल्लू के पूर्व एसडीएम पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं और दोनों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचएएस अधिकारी कल्याणी गुप्ता व अनिल शर्मा के खिलाफ अनियमितताओं के आरोपों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मंजूरी दी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने मंजूरी दी है। ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित एक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। दोनों अधिकारी एचएएस अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने से पहले ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सेवाएं दे रहे थे। इन पर हिमाचल प्रदेश वित्तीय नियम 2009 के प्रमुख प्रविधानों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से तैयार की गई जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और प्रोत्साहन योजना से संबंधित निविदाओं में अनियमितताएं बरती गई हैं। कल्याणी गुप्ता व अनिल शर्मा को इस संबंध में 18 जनवरी 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दोनों अधिकारियों ने नोटिस के जवाब जनवरी व फरवरी में दिए, जो संतोषजनक नहीं पाए गए। इससके तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई आरंभ की गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई में टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती के लिए कंपनी 16 अगस्त रविवार नवांशहर कार्यालय पहुंचेगी : कंवर अरोड़ा

नवांशहर :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट तो एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि दुबई में टैक्सी ड्राइवर की सीधी भर्ती के लिए कंपनी की एच आर टीम 16 अगस्त रविवार को नवांशहर दफ्तर पहुंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समुद्र तट, बोटिंग और पक्षी उद्यान से मिला नया अनुभव : चंबा के बच्चों ने दमन के ऐतिहासिक स्थलों का किया शैक्षणिक भ्रमण

सुख आश्रय योजना’ से संवर रहा निराश्रित बच्चों का भविष्य एएम नाथ। चंबा :  चंबा जिला के अंतर्गत विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे 35 “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” इन दिनों दमन और...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : चिंतपूर्णी में ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

ऊना : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर खर्च होंगे आठ करोड़: पठानिया

नरेटी में विधायक के सम्मान में आयोजित किया कार्यक्रम धर्मशाला, 11 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन...
Translate »
error: Content is protected !!