दूध गंगा योजना से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : किशोरी लाल*

by

घरथोली में काफ रैली का आयोजन
बैजनाथ, 29 नवंबर :- राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सौजन्य जर्सी संतान परीक्षण परियोजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के घरथोली में बछड़ी रैली (काफ रैली) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने किया। उन्होंने कहा कि हर्ष की बात है कि पशुपालन विभाग ने पशुपालकों के लिये यहां बछड़ी रैली का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तम किसम की बछड़ियों के पोषण और स्वस्थ रखने के लिये वैज्ञानिक तरीके से पालन पोषण के प्रति जागरूक करना, स्वच्छ दूध उत्पादन के लिए आधुनिक डेयरी फार्म तैयार करना,उत्तम नस्ल के दुधारू पशुओं को तैयार करने तथा उनके संरक्षण हेतु बछड़ी पालन को प्रोत्साहन देना तथा दूध उत्पादन के परम्परागत तरीकों को उन्नत कर व्यावसायिक स्तर पर लाना है।
उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर उनकी आय बढ़ाने तथा पशुपालन की ओर प्रेरित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध गंगा परियोजना में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना में सरकार, पशुपालकों से 80 रुपये किलो गाय का दूध और 100 रुपये किलो भैंस का दूध खरीदेगी। उन्होंने किसानों से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेकर कृषि को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की सुविधा के लिए सरकार मोबाइल पशुपालन वैन सुविधा आरम्भ करने जा रही है। ताकि पशुपालकों को घरद्वार सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने घरथोली रखी गयी सभी मांगो को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि घरथोली की कूहल के निर्माण के डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में पॉलीटेक्निक की कक्षाओं को आईटीआई के पुराने भवन में आरम्भ किया जायेगा।
इससे पहले पशुपालन विभाग में सहायक निदेशक, डॉ वीरेंद्र पटियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा 115 संस्थानो में उच्चतर जर्सी नस्ल की बछड़ियां तैयार करने के लिये परियोजना में कार्य किया जा रहा है और इसमें लगभग 12 करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है।
कार्यक्रम में 0 से 6 माह और 6 माह से एक वर्ष की बछड़ियों के लिये दो श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, पार्षद चम्पा और राज कुमार,
सहायक निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह पटियाल, डॉ संजीव कटोच, डॉ सुनील कपूर, डॉ विनोद शर्मा, डॉ इंद्रदत्त सोनी, जमुना गोयल, अमर सिंह राणा, रंजीत सिंह, पंकज, राजवीर पुनिया सहित गणमान्य लोग और क्षेत्र के पशुपालक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*2.50 करोड़ से निर्मित गड़प्पा मोड़-बागडू-बसनूर सड़क का विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण : पारंपरिक घराट के पुनरुद्धार हेतु ₹2 लाख देने की घोषणा*

“हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता” – केवल सिंह पठानिया* एएम नाथ। शाहपुर, 20 जुलाई : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज ₹2.50 करोड़ की लागत...
हिमाचल प्रदेश

ज़िला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित : सुभाष चंद कटोच ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 35 साल तक विभिन्न पदों पर की सराहनीय सेवाएं प्रदान

चंबा, 31 जुलाई :  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा  सुभाष चंद कटोच आज (सोमवार) को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह...
हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर : शनिवार और रविवार को कुल 25 हजार श्रद्धालुओं ने 18 लाख 28 हजार 427 रुपए का नगद चढ़ावा चढ़ाया

ऊना : विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर न्यास के वित्त एवं लेखाधिकारी शम्मी राज द्वारा ने शनिवार और रविवार के चढ़ावे के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने बताया शनिवार को 10 हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न कोई नियम–न कोई कानून बस सरकार के इशारे पर भर्ती करने का मिल रहा है निर्देश : आया हेल्पर भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रही है सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनावों के पहले आया हेल्पर भर्ती कर चहेतों को लाभ पहुंचा चुनाव प्रभावित करने की कोशिश एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!