दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बद्दी में लगाया 12वां विशाल भंडारा

by

बद्दी, 12 फरवरी (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बाबा हरीपुर वाले की स्मृति में 12वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष भी वीरवार को दोपहर 1 बजे बाबा को भोग लगाने के पश्चात भंडारे का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक श्रद्धापूर्वक चलता रहा।

यूनियन के प्रधान तरसेम लाल चौधरी ने बताया कि यूनियन के सभी ऑपरेटरों के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन पिछले 12 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना है। आयोजन को सफल बनाने में पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। उपप्रधान सोनू, सचिव भुरू खान, कोषाध्यक्ष भाग सिंह और केशव ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। वहीं रघुवीर सिंह, हैप्पी, ब्रह्मदत्त, बबलू खान सहित यूनियन के अन्य सदस्यों ने दिनभर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा की। इस अवसर पर एआरटीओ बद्दी शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन सोलन के प्रतिनिधि व स्थानीय गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
फोटोकैप्शन:
बद्दी में ऑटो यूनियन की ओर से लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालु।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सेब का आकार बढ़ाने के नाम पर महंगे PGR बेचने का आरोप, विजिलेंस ने शुरू की जांच

एएम नाथ।  शिमला । हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को सेब का आकार और लंबाई बढ़ाने का दावा कर महंगे प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर (PGR) बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नदियाँ व खड्डें खोदकर अपना घर भरने वाले कभी भी जनता के सेवक नहीं हो सकते : कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। नालागढ़ , 04 मई :  सोलन जिला के नालागढ़ में शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही 2 जनवरी तक

एएम नाथ। कुल्लू :  जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने आदेश जारी करते हुए पलचान से रोहतांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को 2 जनवरी 2026 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों के माध्यम से होता है सांस्कृतिक समृद्धि, आपसी भाईचारे और पारंपरिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन – विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह ने की रिहाली मेला के समापन समारोह में शिरकत एएम नाथ। शिमला :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्रहणेशवर मेला कमेटी देवठी, शिलाघुंड में रिहाली मेला के...
Translate »
error: Content is protected !!