दून में जिला परिषद के छह नामांकन दर्ज हुए, पंचायत समिति के 19 उम्मीदवारों ने दर्ज किए नामांकन, 170 आवेदकों ने पंचायत प्रतिनिधियों ने भरे पर्चे

by

पट्टा मेहलोग, 8 मई (तारा): विकास खंड पट्टा में पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर पट्टा मेहलोग कुलदीप सिंह से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 08 मई, तक ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों के लिए कुल 170 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें प्रधान पद के लिए 41, उप-प्रधान पद के लिए 46 और वार्ड सदस्यों के लिए 83 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे हैं। इस नामांकन प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है, जहां कुल 170 आवेदकों में से 111 महिलाएं और 59 पुरुष शामिल हैं।
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अब तक कुल 19 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 12 पुरुष और 7 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, जिला परिषद के लिए नामांकन की स्थिति स्पष्ट करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम बद्दी डॉ संजीव धीमान ने बताया कि 08 मई तक कुल 06 नामांकन दर्ज किए जा चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रनगर में 143 ग्राम चरस सहित 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मंडी में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक दबोचा चरस तस्करी मामले में पुलिस जांच तेज, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला – एसडीएम विवेक महाजन

एसडीएम ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना, 29 सितम्बर – छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर दुआरा कुचलने से पूर्व सरपंच की मौत के मामले में टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज…चालक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सड़क पर शाहपुर के घाटे में कल रात तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और सड़क पर गिरे मोटरसाइकिल सवारों में से पूर्व सरपंच के सिर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने सराहे मंडी जिला प्रशासन के प्रयास ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य की प्रशंसा

मंडी, 3 नवंबर। मानसून उपरांत गतिविधियों की समीक्षा को लेकर मंडी जिले के दौरे पर आए केंद्रीय दल ने जिले में ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य के...
Translate »
error: Content is protected !!