दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी की सक्रिय पहल एवं निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिली

by

बीबीएन, 27 अप्रैल (तारा) बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा दून विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों के विकास कार्यों के लिए 67 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित विकास खंड अधिकारियों के खातों में जमा करवा दी गई है, ताकि कार्य शीघ्र आरंभ किए जा सकें।
विधायक रामकुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड पट्टा को 36.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस राशि से ग्राम पंचायत बरोटीवाला के सतीवाला में कम्युनिटी सेंटर निर्माण, भटोलीकलां के दसोरामाजरा में क्रेट वॉल तथा भटोली खुर्द में तालाब मुरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा कालुझंडा पंचायत में गूगा जी मंदिर से नरेश के घर तक टाइल रोड का निर्माण, सूरजपुर पंचायत के टिपरा क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स, ड्रेनेज एवं रिटेनिंग वॉल का कार्य तथा गुल्लरवाला पंचायत में चक्कां रोड से खेड़ा मंदिर और नाहर सिंह मंदिर तक मार्ग एवं सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा।
रामकुमार चौधरी ने कहा कि इसी प्रकार दून विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड नालागढ़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए 30.50 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इस राशि से ग्राम पंचायत किशनपुरा एवं मल्लपुर में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे, जिनमें निहला बेला एवं गुरुमाजरा-ढेला मार्ग पर टाइल्स व ड्रेनेज पाइप बिछाना, दावलमाजरा में श्मशान घाट के पक्के रास्ते का निर्माण, बोलीवाला में कम्युनिटी सेंटर निर्माण तथा किशनपुरा में श्मशान घाट के शेड का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त मल्लपुर पंचायत की हरिजन बस्ती में भूमिगत ड्रेनेज व टाइल्स तथा अप्परला मल्लपुर में स्लैब कल्वर्ट एवं टाइल्स कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सप्लाई प्रभावित इसलिए बिना उबाले न पिए : जयराम ठाकुर

शिल्लीबागी, थनूटा और केल्टी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, बांटी राहत सामग्री आपदा प्रभावितों के लिए दिल खोलकर दान कर रहे लोगों और संस्थाओं का जताया आभार एएम नाथ। मण्डी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर बिहार में क्यों हुए बदहाल ? जन सुराज पार्टी का जादू ना चलने के 5 कारण

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि पार्टी अपना खाता भी खोलती नहीं दिख रही है। कभी देश के सबसे प्रभावशाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची के सत्यापन के लिए सहयोग दें लोग : 21 अगस्त तक चलाया जा रहा निर्वाचक नामावली को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाने के लिए विशेष अभियान- DC अपूर्व देवगन

चंबा 3 अगस्त :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला स्थित राम मंदिर से नेता प्रतिपक्ष बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी : कल राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी होगी पूरी दुनिया : जयराम

व्यवस्था परिवर्तन का ऐसा दौर आज तक प्रदेश ने नहीं देखा एएम नाथ। मण्डी:   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार को वह ऐतिहासिक दिन है जिसका इंतज़ार सैकड़ों करोड़ लोग पांच सौ...
Translate »
error: Content is protected !!