दूरसंचार सेवाओं की बहाली प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल : चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति कीे 65 प्रतिशत क्षतिग्रस्त साइटें की गईं क्रियाशील

by
एएम नाथ। शिमला भारी बारिश के कारण गम्भीर रूप से प्रभावित जनजीवन को सामान्य करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं को बहाल करने के लिए सरकार गम्भीर प्रयास कर रही है, ताकि लोग अपने परिजनों से सम्पर्क स्थापित कर सकें। 25 और 26 अगस्त, 2025 को हुई मूसलाधार बारिश के कारण चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में दूरसंचार नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा। लोगों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 2 सितंबर, 2025 तक इन जिलों की 65 प्रतिशत क्षतिग्रस्त साइटों को क्रियाशील बनाना सुनिश्चित किया।
नेटवर्क आउटेज रिपोर्ट के अनुसार भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण चंबा जिले में एयरटेल, रिलायंस जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन-आइडिया द्वारा संचालित कुल 1761 साइटों में से 27 अगस्त, 2025 तक 1155 (लगभग 66 प्रतिशत) साइटें निष्क्रिय थीं, जिससे संचार सुविधाएं बड़े पैमाने पर बाधित हुईं। संचार सुविधा के अभाव से क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया में गंभीर चुनौतियां सामने आ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के तहत राज्य सरकार ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के त्वरित प्रयास शुरू किए और सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाएं बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने बताया कि सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप 2 सितंबर, 2025 तक केवल 374 साइटें ही निष्क्रिय थीं। वर्तमान में चंबा जिला में नेटवर्क में 45 प्रतिशत सुधार हुआ है।
उन्होंने बताया कि भरमौर क्षेत्र में बीएसएनएल की दस साइटों में से पांच पर माइक्रो-वेव कनेक्टिविटी के माध्यम से नेटवर्क बहाल कर दिया गया है और शेष साइटों पर भी शीघ्र ही नेटवर्क बहाल कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक सप्ताह के भीतर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बहाल होने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि भरमौर क्षेत्र में रिलायंस जियो की कनेक्टिविटी 6 सितंबर तक चालू होने की संभावना है जबकि एयरटेल की 2जी सेवाएं पहले ही चालू है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को संरक्षण प्रदेश में भाजपा को मिल रहा पूर्ण स्नेह, सहयोग और समर्थन, तीनों सीटें जीतेगी भाजपा एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक विषमताओं को समाप्त करने में शिक्षा महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि सामाजिक विषमताओं को समाप्त करने में शिक्षा महत्वपूर्ण है। संजय अवस्थी आज अर्की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनावी बांड : 1368 करोड़ किए दान जिसने – कौन हैं लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन, 13 राज्यों में चलता है फर्म

नई दिल्ली  : भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानते हुए चुनावी बांड का विवरण जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने 12 मार्च...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्सिंग छात्रा अंजना की मौत : गुस्साए परिजनों ने घेरा मंडी का SP ऑफिस

एएम नाथ।  मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 23 अक्तूबर की रात को सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत...
Translate »
error: Content is protected !!