दूसरा चरणः 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान आज, 1.23 लाख मतदाता डालेंगे वोट 134 मतदान केंद्रों में से 20 संवदेनशील तथा 10 अति संवेदनशील

by
ऊना – पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में मंगलवार को जिला ऊना की 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मतदान के लिए 134 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 20 संवेदनशील व 10 अति संवेदनशील हैं। मतदान प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक चलेगा।
राघव शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण में कुल 1,23,198 मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 61,730 पुरूष तथा 61,468 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए 524 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। मतदान वाले दिन पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर के दायरे के अन्दर किसी भी प्रकार का प्रचार प्रतिबंधित रहेगा तथा चुनाव प्रचार से संबंधित बोर्ड लगाना, पोस्टर इत्यादि लगाने पर भी प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि धारा 144 सीआरपीसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्रों के समीप मतदान वाले दिन किसी भी प्रकार के शस्त्र को लेकर घूमना मना है।
संबंधित ग्राम पंचायतों में शराब की दुकानें बंद
राघव शर्मा ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, उस क्षेत्र में मतदान के 48 घंटे पूर्व से मतदान व मतगणना पूर्ण होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी तथा शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबन्दी रहेगी, जिसके अन्तर्गत होटल, बार, रेस्ट्रोरेंट, कैटरिंग स्थान एवं अन्य सभी सार्वजनिक या निजी स्थानों पर शराब की बिक्री पूर्णतयाः प्रतिबंधित रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला : हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का शीघ्र होगा डिजिटलीकरण

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामाचंद्रा राव ने शनिवार को देहरा में ज्यूडिशियल कोर्ट कांफ्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बचत भवन देहरा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी – अनिरुद्ध सिंह

सोलन  :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले, उत्सव एवं त्यौहार समृद्ध संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। अनिरुद्ध सिंह गत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर! दिल्ली चुनाव 2025 में कौन करेगा राज? ताजा सर्वे में सामने आई है चौंकाने वाली तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, और चुनावी नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। यह चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी  के बीच करीबी मुकाबले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐसे कुल्लू भूस्खलन में घायलों के मददगार बने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

आपदा से निबटने को गंभीर नहीं सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर शिमला से कुल्लू जाते हुए रास्ते में गाड़ी से भी लगातार घायलों और रेस्क्यू अभियान की फीडबैक लेते रहे सुंदरनगर जंगमबाग भूस्खलन घटनास्थल...
Translate »
error: Content is protected !!