दूसरे चरण में हमीरपुर की 82 पंचायतों में 74.94 प्रतिशत मतदान

by
एएम नाथ : हमीरपुर 28 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ।
इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के 82-82 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 466 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। सभी 466 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया और मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिली।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले दो घंटे में 20.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 बजे तक 43.63 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 62.46 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान की समाप्ति तक यह आंकड़ा लगभग 74.94 प्रतिशत तक पहुंच गया। कुल 1,25,768 में से 94,245 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की संख्या 51,423 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 42,822 रही।
इस चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों के 115 बूथों में 76.35 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों के 99 बूथों में 72.55 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 74.98 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों के 91 बूथों में 75.06 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों के 75 बूथों में 76.94 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 44 बूथों में 73.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटर्न विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ कॉलोनी नं. 4 के नव-विकसित शहरी वन का किया भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 26 जून: भारत सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत संचालित इंटर्नशिप फील्ड एक्सपोज़र एवं सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ESI), चंडीगढ़ द्वारा वन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग सख्त : DC-SSP से 30 सितंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

राजपुरा/पटियाला। राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पटियाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 1410.41 करोड़ का लक्ष्य : डीसी मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिग बच्चों को गाड़ी देने पर अभिभावकों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से अनुपालना हो सुनिश्चित: भारद्वाज

सड़क सुरक्षा तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में युवाओं को करें जागरूक,  दुर्घटना संभावित जगहों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश गुड स्मार्टियन योजना’ की आम जनमानस को दें जानकारी एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!