देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार – रोहित ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला 13 सितंबर :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज कोटखाई उपमंडल की सीमावर्ती पंचायत देवगढ़ में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने माँ कामक्षा रेहाली मेला सांबर बेयोण में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को इस मेले की हार्दिक शुभकामनायें दीं और माता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इस दौरान उनके साथ ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी देवी देवताओं से क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और यहाँ की विशिष्ट संस्कृति पुरे विश्व में अनूठी है और आम जनमानस इससे गहराई तक जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि इसी संस्कृति के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ है। हिमाचल निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने इसी संस्कृति को आधार बनाकर हिमाचल प्रदेश को एक अलग पहाड़ी राज्य बनाने का प्रयत्न किया और उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप ही हिमाचल आज अपने वर्तमान स्वरुप में अस्तित्व में है।
रोहित ठाकुर कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है और यह आवश्यक है कि हम सब इन सांस्कृतिक धरोहरो को संजो कर रखे जिससे हमारी महान और अनूठी देव संस्कृति अनंत काल तक संरक्षित रह सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमें आपसी प्रेम सद्भाव और मेलजोल का संदेश देती है और हमें जहाँ वर्त्तमान वैज्ञानिक युग में वैश्विक परिस्थितियों में सबके साथ आगे बढ़ना होगा, वहीं यह भी जरुरी है कि हम अपनी पुरातन और मूल संस्कृति से जुड़े रहे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा स्थानीय बोलियों के संरक्षण हेतू स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को अपनी स्थानीय बोली में वार्तालाप करने को भी अनिवार्य किया है जिससे कि बच्चों को अपनी बोलियों का ज्ञान हो सके और इन्हे लुप्त होने से बचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि ठोडा हमारे पहाड़ी क्षेत्र का एक ऐतिहासिक खेल है जिसका इतिहास महभारत कालीन योद्धाओं से जुड़ा हुआ है। वर्त्तमान समय में इस खेल में शाठी और पांशी क्षेत्र के लोग आपस में धनुष बाण से खेलते हैं। इसमें शाठी कोरवों और पांशी पांडवो का प्रतिनिधित्व करते हैं। रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ठोडा को अंडर-19 खेलों के अंतर्गत मंज़ूरी प्रदान की है। अब यह प्रतियोगिताएं स्कूलों के स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल के स्कूलों में प्रदेश के समृद्ध इतिहास, कला और संस्कृति को इस समय पढ़ाया जा रहा है। इस विषय में और अधिक सुधार कर और बेहतर बनाया गया है। अगले शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा से इन विषय के पठन-पाठन पर विशेष बल दिया जायेगा और अधिक व्यापक स्तर पर पढ़ाया जायेगा जिससे कि विद्यार्थी अपने राज्य और संस्कृति के विषय में और अधिक बेहतर ढंग से जान पाएंगे।
उन्होंने बताया कि देवगढ़ पंचायत उनके विधानसभा क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत है और इस पंचायत से उनका एक भावनात्मक सम्बन्ध रहा है। विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि इस पुरे विधानसभा क्षेत्र की तरह ही इस क्षेत्र में भी विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं जिसके तहत इस क्षेत्र की प्रमुख सड़क हिमरी वैली सड़क और कनरोट से जंगरोली सड़क को 17 करोड़ रूपये से स्त्रोन्नत किया गया है जिसका सीधा लाभ इस क्षेत्र के किसानों बागवानो को मिलेगा। साथ ही बियोन से ठाणा मेला मैदान के लिए भी 25 लाख रूपये से 700 मीटर लम्बी सड़क की सफलतापूर्वक पासिंग की गई है।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय मेला कमेटी को 30000 रुपए और दोनों ठोडा दलों को 10-10 हज़ार रूपये देने की घोषणा की।

***मेले और त्यौहार प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति एवं परंपराओं के अभिन्न अंग – कुलदीप सिंह राठौर
इस अवसर पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मेले और त्यौहार हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति एवं परंपराओं के अभिन्न अंग हैं, जो समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और मेलजोल की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और लोक परंपराएं हमारी पहचान हैं और इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति, खेल एवं पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को माँ कामक्षा रेहाली मेला सांबर-बेयोण की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा मेला कमेटी को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

***निर्माणाधीन देवगढ़ विद्यालय के भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
शिक्षा मंत्री ने 3 करोड़ 18 लाख रूपये से निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और इस कार्य से जुड़े हुए अधिकारियों और ठेकेदार को 31 दिसंबर तक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये।

***यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ठियोग संजय शर्मा, पंचायत समिति कोटखाई के उपाध्यक्ष सुनील राजटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई से जितेंदर मेहता, कांग्रेस जोन प्रभारी प्रताप चौहान, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्षा रेखा चौहान, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, मेला कमेटी के सदस्य गण, कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
-०-
@followers #EducationMinister #RohitThakur #kuldeepsinghrathore

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के सत्यापन अभियान में नागरिक करें पूर्ण सहयोग: डीसी डा निपुण जिंदल

21 अगस्त तक चलेगा यह अभियान, हर घर तक पहुंचेंगे बीएलओ धर्मशाला, 8 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान : जिला शिमला की 2569 महिलाएं हुई लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला 27 जुलाई – हिमाचल प्रदेश में लगभग 49 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। प्रदेश का अधिकांश भाग दुर्गम है जहां जीवन-यापन अन्य राज्यों की अपेक्षा कठिन व चुनौतीपूर्ण रहता है। प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने जिंदा दबोचा अमेरिकी पायलट! : IRGC ने F-35 के उड़ा दिए परखच्चे

तेहरान: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ईरान के आसमान में अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा किया था. इसके कुछ घंटों बाद दावा किया जा रहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे, मतदाताओं के विवरण की जांच एवं सत्यापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में दूसरे दिन मतदाता सूचियों के नवीनीकरण, नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और हटाने संबंधी जानकारी प्रदान की। 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!