हिमकेयर योजना बंद करने और बदनाम करने की साजिश रच रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

by

विधानसभा में 1100 करोड़ के घोटाले का दावा, जबकि योजना पर अब तक कुल 850 करोड़ ही खर्च; 100 करोड़ की गड़बड़ी की जांच भी राजनीति से प्रेरित

एएम नाथ। मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर भाजपा कार्यकाल की लोकप्रिय हिमकेयर योजना को बंद करने और उसे बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार हिमकेयर योजना में घोटाला साबित कर देती है तो वह तथ्य सामने रखे, अन्यथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस राजनीति से प्रेरित जांच की भी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।

रविवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में पहुंचे जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में लगातार हिमकेयर योजना में 1100 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा करते रहे हैं, जबकि योजना शुरू होने से अब तक कुल करीब 850 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री अपनी फजीहत होने के बाद 100 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की बात कर रहे हैं और पुलिस अधिकारियों को जांच में लगाया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को यदि हिमकेयर योजना में किसी प्रकार की अनियमितता नजर आती है तो वह पूरे तथ्यों को जनता के सामने रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना को बदनाम करने की कोशिश इसलिए की जा रही है ताकि इसे बंद करने का रास्ता तैयार किया जा सके।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को दी बधाई

नाचन पहुंचने पर स्थानीय विधायक विनोद कुमार की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत किया। सम्मान समारोह में उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा जनसेवा की भावना के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं और गांवों के विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टालने के लिए हर संभव हथकंडे अपनाए, लेकिन अंततः सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव करवाने पड़े।

उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है और सरकार के खिलाफ अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

‘तालाबंदी’ को बताया सुक्खू सरकार का गवर्नेंस मॉडल

प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘तालाबंदी’ ही सुक्खू सरकार के गवर्नेंस मॉडल का मुख्य आधार बन गई है। सरकार का करीब चार साल का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन विकास के मामले में प्रदेश आज भी वहीं खड़ा है, जहां भाजपा सरकार इसे छोड़कर गई थी।

उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है और जनता को विभिन्न स्तरों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी की सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मंडी जिला भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में मंडी जिले की जनता ने भाजपा को भारी समर्थन दिया था और 2027 में भी मंडी की सभी 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा में भी इस बार भाजपा के पक्ष में बेहतर माहौल बन रहा है और पार्टी यहां कम से कम 12 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी कांग्रेस को नकारने का दावा

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने गृह जिले और संसदीय क्षेत्रों में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री अपने लिए सुरक्षित विधानसभा सीट की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता के बल पर जनप्रतिनिधियों को डराने और धमकाने की कोशिश की, लेकिन जनता और निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने फैसले से सुक्खू सरका

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को 1956 करोड़ के ऋण की संभावना : एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त ने रिलीज की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना

रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला हमीरपुर में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, आवास, ढांचागत विकास, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन में स्कूलों की ग्रांट रोक रही है सरकार- जब सरकार पैसे नहीं देगी तो कैसे भरा जाएगा बिजली का बिल : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की ग्रांट रोक दी गई है। केंद्र द्वारा दिए...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के 38 मैंबर्स की घोषणा

अंबाला। हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( एचएसजीपीसी) के 38 मेंबर्स की घोषणा की है। इनमें अंबाला जिले से भी 4 मेंबर्स को शामिल किया गया है। अंबाला कैंट से 2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें अधिकारीः उपायुक्त

शिमला : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में स्वनिधि से समृद्धि योजना के क्रियान्वयन बारे बैठक की अध्यक्षता की गई। उन्होंने कहा कि स्वनिधि से समृद्धि योजना एक बहुउद्देशीय योजना...
Translate »
error: Content is protected !!