देश की तरक्की में उद्योगों का अहम योगदान: मनीष तिवारी

by

रोपड़ 14 सितंबर: श्री आनंदपुर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि देश की तरक्की में उद्योगों का अहम योगदान है और उद्योगों को इसके लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। तिवारी क्लास इंडिया द्वारा 1000वीं क्रॉप टाइगर जनरेशन-3 मशीन की लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने खेती सुधार में आधुनिक तकनीकों के योगदान की प्रशंसा की, जिन्होंने कृषि को नई दिशा प्रदान की है। तिवारी ने कहा कि देश की तरक्की में उद्योगों का अहम योगदान है। जिन्होंने इस दौरान उद्योगों की देश के प्रति जिम्मेदारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों की तरक्की हेतु वचनबद्ध है और उद्योगों को स्थानीय लोगों के हित में काम करना चाहिए व रोजगार के नए अवसर पैदा करने चाहिएं। उन्होंने औद्योगिक वेस्ट को री-साइकिल किए जाने की जरूरत पर भी जोर दिया, जो वातावरण संभाल हेतु एक अहम जरूरत है।
इस दौरान सांसद तिवारी आम आम आदमी पार्टी प्रमुख को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बरसे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के किसानों पर पराली जलाकर दिल्ली में प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हैं। जबकि इनका प्रदूषण हमारे किसान झलते हैं, जो करीब 9 महीनों से वहां यह सह रहे हैं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, राम कनन एमडी, कृपाल सिंह सियान डिप्टी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सुनील झा डायरेक्टर इंजीनियरिंग, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, विजय शर्मा चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड मोहाली, सुमित कपलिश जनरल मैनेजर, जसबीर सिंह एसडीएम मोरिंडा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर : स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ब्लॉक संसाधन समन्वयक...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार : योग्य बहादुर बच्चे 5 अक्टूबर तक करे आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से 6 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बहादुर बच्चों के लिए मांगे गए हैं आवेदन आवेदन पत्र आई.सी.सी.डब्ल्यू. की वेबासाइट से किया जा सकता है डाउनलोड...
article-image
पंजाब

वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल और वसूली….लुधियाना में पुलिस के हत्थे चढ़ा फेसबुक इन्फ्लुएंसर

लुधियाना :  सोशल मीडिया से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक फेसबुक इन्फ्लुएंसर को धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी पर खुद को पत्रकार...
article-image
पंजाब

आईएपीपीडी द्वारा “वृद्धावस्था जनसंख्या” जागरूकता कार्यशाला का होशियारपुर में आयोजन 28 मार्च को

होशियारपुर 25 मार्च  : इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ पार्लिअमेंटेरियन ऑन पापुलेशन एंड डेवलपमेंट (आईएपीपीडी) द्वारा होशियारपुर में “वृद्धावस्था जनसंख्या” विषय पर एक विशाल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना की...
Translate »
error: Content is protected !!