देश की पहली एफआईआर दर्ज : नए कानून के हिसाब से सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में

by

नई दिल्ली । भारतीय न्याय संहिता के तहत सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में नए कानून के हिसाब से पहली एफआईआर दर्ज हो गई है। देर रात पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने देखा एक शख्स रेलवे स्टेशन के पास बीच सड़क पर रेहड़ी लगाकर पानी, गुटखा बेच रहा था, जिससे लोगों को उसने जाने में दिक्कत हो रही थी।  कई बार कहने पर वो नहीं माना और मजबूरी बताकर चला गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसका नाम पता पूछकर नए कानून BNS की धारा 285 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन नये आपराधिक कानून आज से देशभर में लागू हो गए हैं, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आ गया और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो गया. भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ब्रिटिश काल के क्रमश: भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान ले लिया है।

नये कानूनों से एक आधुनिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी। जिसमें ‘जीरो एफआईआर’, पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना, ‘एसएमएस’ (मोबाइल फोन पर संदेश) के जरिये समन भेजने जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और सभी जघन्य अपराधों के वारदात स्थल की अनिवार्य वीडियोग्राफी जैसे प्रावधान शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन कानूनों में कुछ मौजूदा सामाजिक वास्तविकताओं और अपराधों से निपटने का प्रयास किया गया और संविधान में निहित आदर्शों को ध्यान में रखते हुए इनसे प्रभावी रूप से निपटने का एक तंत्र मुहैया कराया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नये कानून न्याय मुहैया कराने को प्राथमिकता देंगे जबकि अंग्रेजों (देश पर ब्रिटिश शासन) के समय के कानूनों में दंडनीय कार्रवाई को प्राथमिकता दी गयी थी। उन्होंने कहा, “इन कानूनों को भारतीयों ने, भारतीयों के लिए और भारतीय संसद द्वारा बनाया गया है तथा यह औपनिवेशिक काल के न्यायिक कानूनों का खात्मा करते हैं। नये कानूनों के तहत आपराधिक मामलों में फैसला मुकदमा पूरा होने के 45 दिन के भीतर आएगा और पहली सुनवाई के 60 दिन के भीतर आरोप तय किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अरोड़ा द्वारा भगत नगर में ट्यूबवैल की शुरुआत, 20 लाख रुपए की लागत के साथ मुकम्मल हुआ प्रोजैक्ट,क्षेत्र में पानी की स्पलाई की नहीं रहेगी कोई किल्लत

होशियारपुर  :पंजाब सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू किये गए शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के अंतर्गत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय वार्ड नंबर 46...
article-image
पंजाब

जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की दी आज्ञा जिला मजिस्ट्रेट ने , जिले में कोविड-19 से बचाव संबंधी पाबंदियों को 25 फरवरी तक बढ़ाया

75 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं जिले के सभी होटल, बार, रेस्टोरेंट, माल शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हाल, जिम व फिटनेस केंद्र होशियारपुर, 15 फरवरी: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!