देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही सरकार: सांसद मनीष तिवारी

by
रोपड़/मोरिंडा, 11 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केन्द्र सरकार पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करते हुए, संविधान निर्माता डॉ बी.आर अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। सांसद तिवारी श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों  मान खेड़ी और अरनौली में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. बी.आर अंबेडकर ने भारत को एक महान संविधान दिया है, जो समाज के हर वर्ग को सशक्त करता है, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार की नीतियों से दुखी हो चुके हैं और जल्द ही इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से समाज के सभी वर्गों को जोड़कर देश को तरक्की के मार्ग पर चलने का काम किया है।
इस दौरान जिला कांग्रेस प्रधान जैलदार सतविंदर सिंह चैड़ियां ने सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद किया, जो हलके के हर गांव में जाने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों की समस्या को भी जानकार उनका हल निकाल रहे।
इस दौरान उन्होंने अलग-अलग गांवों चैड़ियां, ककराली और मान खेड़ी में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए कुल 8 लाख रुपए की ग्रांट सौंपी।
जहां अन्य के अलावा, पंजाब कांग्रेस सचिव मनजोत सिंह, दर्शन सिंह संधू ब्लॉक प्रधान मोरिंडा, जिला परिषद मेंबर हरसोहन सिंह भंगू, सरपंच बलविंदर सिंह, सरपंच बलबीर सिंह, मिंटा तूर, मनिंदर मनी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओवरफ्लो हो रही नदियों को पार करके पंच व उनके पति के निधन पर अफसोस करने पहुंचे सांसद तिवारी

मोहाली: 19 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव टांडा करोरा में अफसोस करने के लिए ओवरफ्लो हो रही नदियों से होकर पंच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे हम किसानों के साथ, आज हुए बेनकाब: सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़, 10 दिसंबर : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा, ” कल तक का समय हमने सरकार को बातचीत के लिए दिया था।  लेकिन, अब सरकार का समय खत्म हो चुका...
article-image
पंजाब

अमलोह के एसडीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का चुनाव आयोग ने दिया निर्देश

चंडीगढ़ :  भारत चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अमलोह के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम अमरदीप सिंह थिंद, पीसीएस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया...
article-image
पंजाब

सेहत का हवाला दे, मांगा और समय : विजिलैंस के नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सोनी

अमृतसर। विजिलैंस ब्यूरो द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद भी पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी अपना पक्ष रखने के लिए ब्यूरो के दफ्तर नहीं पहुंचे सके। उन्हें 10 बजे एसएसपी विजिलेंस...
Translate »
error: Content is protected !!