शहीदों के महान बलिदान के चलते हम आजादी की फिजा में सांस ले रहे : सांसद मनीष तिवारी

by
कुराली,12 दिसंबर :  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शहीद हमारे समाज का सरमाया हैं और उनकी कुर्बानियों के बदौलत आज हम आजादी की फिजा में सांस ले रहे हैं और उनके महान बलिदान आने वाली कई पीढ़ियों तक प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। सांसद तिवारी साल 1971 की जंग में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान शहीदों की गांव अंदहेड़ी में स्थापित प्रतिमाओं को श्रद्धांजलि भेंट करने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि शहीद सिपाही अजायब सिंह, शहीद हवलदार सुच्चा सिंह राय और शहीद सिपाही बलबीर सिंह राय साल 1971 की जंग में देश की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था और आज उनके गांव में महान शहीदों को वह नमन करने पहुंचे हैं। सांसद तिवारी ने कहा कि इन महान शहीदों के बलिदान के चलते ही आज हम आजादी की फिजा में सांस ले रहे हैं, जो आने वाले कई पीढ़ियां तक प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में गांव अंदहेड़ी अहम योगदान दे रहा है और गांव से अधिकतर युवा देश की रक्षा सेनाओं में सेवाएं निभा रहे हैं।
जिला प्रधान रणजीत सिंह पडियाला ने कहा कि काग्रेस ने हमेशा से शहीदों के विचारों पर पहरा दिया है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा हेतु पार्टी हमेशा तत्पर है। उन्होंने राज्य सरकार से गांव के विकास को पहल देने की अपील भी की।
इस दौरान उन्होंने गांव वालों की मांग पर शहीदों की प्रतिमाओं तक आने वाले मार्ग के निर्माण हेतु अपने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख की ग्रांट गांव निवासियों को सौंपी। इसी तरह, शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया।
जहां अन्य के अलावा, सरपंच सतवीर सिंह सत्ती, जसबीर सिंह, हरमीत सिंह, राजिंदर सिंह, रणधीर सिंह, संपूर्ण सिंह, नसीब सिंह, गुरपाल सिंह भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 महिला किसानों की मौत- महापंचायत में शामिल होने को जा रही बस पंजाब में पलटी

 बारनाला :  दुखद बस दुर्घटना में तीन महिला किसान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये महिलाएं भारतीय किसान यूनियन  एकता उग्रहन से जुड़ी हुई थीं और हरियाणा के टोहणा...
article-image
पंजाब

रावलपिंडी फीडर  की बिजली सप्लाई 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी 

गढ़शंकर , 23 दिसंबर: 66 केवी उप-स्टेशन मोइला वाहिदपुर से संचालित 11 केवी रावलपिंडी कंडी एपी फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली...
article-image
पंजाब

Antim Ardas Ceremony of late

Bathinda/Daljeet Ajnoha/Jan.8 :  The Antim Ardas ceremony of Sardar Ravinder Singh Gill, former Secretary, RTA Punjab, was held with deep reverence and solemnity on January 8, 2026, at Gurdwara Sahib Jeevan Parkash, Model Town...
Translate »
error: Content is protected !!