देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही सरकार: सांसद मनीष तिवारी

by
रोपड़/मोरिंडा, 11 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केन्द्र सरकार पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करते हुए, संविधान निर्माता डॉ बी.आर अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। सांसद तिवारी श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों  मान खेड़ी और अरनौली में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. बी.आर अंबेडकर ने भारत को एक महान संविधान दिया है, जो समाज के हर वर्ग को सशक्त करता है, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार की नीतियों से दुखी हो चुके हैं और जल्द ही इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से समाज के सभी वर्गों को जोड़कर देश को तरक्की के मार्ग पर चलने का काम किया है।
इस दौरान जिला कांग्रेस प्रधान जैलदार सतविंदर सिंह चैड़ियां ने सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद किया, जो हलके के हर गांव में जाने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों की समस्या को भी जानकार उनका हल निकाल रहे।
इस दौरान उन्होंने अलग-अलग गांवों चैड़ियां, ककराली और मान खेड़ी में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए कुल 8 लाख रुपए की ग्रांट सौंपी।
जहां अन्य के अलावा, पंजाब कांग्रेस सचिव मनजोत सिंह, दर्शन सिंह संधू ब्लॉक प्रधान मोरिंडा, जिला परिषद मेंबर हरसोहन सिंह भंगू, सरपंच बलविंदर सिंह, सरपंच बलबीर सिंह, मिंटा तूर, मनिंदर मनी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमए हिस्ट्री पहले समैसटर के नतीजे में परमिंदर कौर रही प्रथम

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमए हिस्ट्री के पहले व तीसरे समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ की मुलाकात : राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के हंसते चेहरे…तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

भारत की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ मुलाकात की है। यह एक समीक्षा बैठक थी, जिसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा : चासाद गांव में 15 घर फूंके; गोलीबारी में एक की मौत

दहशत में ग्रामीणों ने जंगलों और सेना शिविरों में ली शरण, अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल; असम राइफल्स, बीएसएफ और पुलिस तैनात मणिपुर। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!