देश के कानून पर पूरा भरोसा : लालजीत भुल्लर

by

चंडीगढ़। पंजाब वेयरहाउस कारपोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जबकि यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण किया है। अब पुलिस भुल्लर को अमृतसर ले गई है। भुल्लर ने फेसबुक पेज पर कहा कि अफवाहें फैल रही हैं कि मैं भाग गया हूं लेकिन यह सच नहीं है। मैं सच्चाई से कभी नहीं भागूंगा। मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है, और न्याय व्यवस्था में भी मेरी अटूट आस्था है। मैं कहीं भागा नहीं हूं, मैं अपने पंजाब में ही हूं। सच्चाई और न्याय में विश्वास रखते हुए, मैं स्वयं मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण कर रहा हूं।

पूरा पंजाब मेरा परिवार : सीएम

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरे लिए, पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर पंजाब में कोई भी कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी-चाहे वह किसी भी पद पर हो, या मेरा रिश्तेदार हो, या कोई प्रभावशाली व्यक्ति हो। किसी को भी बचाना हमारी पार्टी का एजेंडा नहीं है। नकद लेन-देन और किसी को भी अनुचित लाभ पहुंचाने पर सख्त रोक है। पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह और पीए दिलबाग सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया था। मृतक की पत्नी उपिंदर कौर आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ी थी। परिवार ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

आत्महत्या मामले में नया फुटेज आया सामने

गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में रंधावा को जहरीला पदार्थ खाते हुए देखा जा सकता है। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने अपने और तीन बच्चों की सुरक्षा की भी मांग की है। परिवार ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री भुल्लर लगातार रंधावा पर टेंडर पास करने को लेकर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 13 मार्च को उन्हें बुलाकर पीटा गया, धमकियां दी गईं और जबरन वीडियो बनवाया गया। इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर रंधावा ने जहर निगलकर जान दे दी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें खत्म करने और गैंगस्टरों से हमला कराने की धमकियां दी गई थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलाने से मचा विवाद : हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं का तीखा वार

रोहित जसवाल । ऊना :ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर की छात्रा गुरलीन कौर ने 12वीं कक्षा की मेरिट में 9वां रैंक प्राप्त किया 

गढ़शंकर, 30 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा आज घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में गढ़शंकर के मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गुरलीन...
article-image
पंजाब

400 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ : जापानी कंपनी से भगवंत मान सरकार ने मिलाया हाथ

चंडीगढ़ : पंजाब में औद्योगिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है. जापान की अग्रणी कंपनी टॉपन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (टी.एस.एफ.) ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के साथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा और एसपी(आई) सर्ब्ज6 सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!