देश विरोधी नारे लिखने के मामले में 2 गिरफ्तार : सिख्स फॉर जस्टिस के इशारे पर रची गई साजिश

by

अमृतसर : तीन सार्वजनिक स्थलों पर देश विरोधी नारे लिखने के सनसनीखेज मामले में पंजाब पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान बटाला के गांव दरगाबाद निवासी जशनप्रीत सिंह और एक 17 साल की नाबालिग के रूप में हुई है। यह खुलासा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी विदेश में रहने वाले शमशेर सिंह उर्फ शेरा मान के संपर्क में थे। शेरा मान ने कुख्यात संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर इन्हें यह काम सौंपा था। आरोपियों को रुपयों का लालच दिया गया, लेकिन घटना के बाद उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला।

डीजीपी के अनुसार, दोनों ने बटाला से स्प्रे पेंट खरीदा और स्नैपचैट के जरिए डिजाइन चुनने के बाद नारे लिखे। इसके बाद उन्होंने तस्वीरें खींचकर शेरा मान के साथ साझा कीं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 अगस्त को फरीदकोट में मारने की धमकी दी है। साथ ही, अमृतसर में देश विरोधी नारे लिखवाने की जिम्मेदारी भी ली है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और मामले की तह तक जाने के लिए जांच तेज कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई

17 व 18 जनवरी को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष जागरूकता चेकिंग व अभियान होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात की 126वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ

‘मन की बात’ में आप सभी से जुड़ना, आप सभी से सीखना, देश के लोगों की उपलब्धियों के बारे में जानना, वाकई मुझे बहुत सुखद अनुभव देता है। एक दूसरे के साथ अपनी बातें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी मंत्री वांग यी...
Translate »
error: Content is protected !!