देश संविधान से चलेगा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फ़रमान से नहीं : जयराम ठाकुर

by

वंदे मातरम् के साथ किसी प्रकार की काट-छाँट बर्दाश्त नहीं, संसद से बने कानून का सम्मान करें मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह बात साफ-साफ समझ लें कि यह देश संसद से पारित कानून और संविधान से चलेगा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फरमान से नहीं। इसलिए मुख्यमंत्री वंदे मातरम् का लगातार अपमान करने वाले गांधी परिवार और कांग्रेस का पिछलग्गू बनने के बजाय संविधान और देशवासियों की राष्ट्रीय चेतना के गीत वंदे मातरम् का सम्मान करें। उनके द्वारा वंदे मातरम् के दो छंद गाए जाने का बयान अत्यंत निंदनीय और देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के सभी छंदों को गाए जाने को लेकर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 संसद के दोनों सदनों से पारित होकर राष्ट्रपति महोदय की स्वीकृति मिलने के बाद कानून बन गया है। इसके तहत धारा 3 में संशोधन करके ऐसा प्रावधान किया गया है कि राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान करने और इसके गायन में व्यवधान करने वाले के लिए सजा का प्रावधान है। तुष्टिकरण के लिए देश की पहचान और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों के अपमान के दिन अब लद गए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने संपूर्ण वंदे मातरम् का गायन बंद कर दिया था, ताकि मुस्लिम लीग नाराज न हो। इसका परिणाम यह हुआ कि देश के साथ-साथ वंदे मातरम् के भी दो टुकड़े हो गए थे। अब जब 75 साल बाद वंदे मातरम् फिर से पूरा गाया जा रहा है और लाल किले की प्राचीर से यह गीत गूंज रहा है, तो यह कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं ने वंदे मातरम् का अपमान किया, वह अक्षम्य है। अब यह नहीं चलेगा। वंदे मातरम् का अपमान देश सहन नहीं करेगा। जो भी वंदे मातरम् का अपमान कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस को राष्ट्र गौरव के प्रतीकों का सम्मान करना होगा। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीर भूमि की भावना समझें और वंदे मातरम् के दो छंदों के गायन को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगें।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज हिमाचल के सदन की एक गरिमा रही है, इसलिए सरकार और अध्यक्ष महोदय को उस गरिमा का सम्मान करना होगा। यदि विधानसभा में संसद द्वारा पारित कानून के अनुसार वंदे मातरम् का गायन नहीं किया जाएगा, तो भारतीय जनता पार्टी इसका डटकर विरोध करेगी। सदन नियमों के हिसाब से चलेगा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी और गांधी परिवार के आदेश के हिसाब से नहीं। अध्यक्ष महोदय स्वयं को विधि विशेषज्ञ बताते हैं, इसलिए उन्हें कानून का सम्मान करते हुए वंदे मातरम् में किसी प्रकार की काट-छाँट से परहेज करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जगात खाना-ऊना वाया हंडोला बस सेवा को वीरेंद्र कंवर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 26 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जगात खाना से ऊना वाया हंडोला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंवर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

107 वर्षीय मिल्खी राम ने डाला वोट, युवाओं को किया प्रेरित : 570 हुई घर से मतदान करने वालों की संख्या: एसडीएम

देहरा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा ।  देहरा में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की टीमें पिछले चार दिन से लगातार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घरों में जाकर उनका वोट डलवा रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उस रात मैं और मेरी दोस्त…’, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप कितना सच? महिला की दोस्त ने बताई कहानी

पंचकूला।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इस प्रकरण की चश्मदीद गवाह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान के तहत 1152 किलो प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित , घर के साथ आस-पड़ोस को साफ रखना हर नागरिक का नैतिक कत्र्तव्य: डीसी

ऊना 4 अक्तूबर: आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय तथा जिला प्रशासन ऊना के संयुक्त तत्वाधान में संचालित क्लीन इंडिया अभियान के अन्तर्गत जिला ऊना के विभिन्न स्थानों...
Translate »
error: Content is protected !!