देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा : राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर , आरोपियों से देह व्यापार के बदले वसूली नकदी भी बरामद की

by

नूरपुर : नूरपुर पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा है। इस संदर्भ में होटल संचालक सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार देर रात जिला पुलिस नूरपुर और नारकोटिक्स की संयुक्त टीम जसूर में नाके पर थे। ऐसे में जिला पुलिस नूरपुर को एक गुप्त सूचना मिली कि राजा का तालाब स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। देह व्यापारी युवा लड़कियों को ग्राहकों की मांग पर उन्हें उपलब्ध कराते हैं और इसके बदले में 1,300 से छह हजार तक की रकम वसूल करते हैं। एसएचओ नूरपुर सुरेंद्र की ओर से सूचना के आधार पर एक टीम गठित की। इसमें दो नकली ग्राहक और स्वतंत्र गवाह तैयार किए गए। इस दौरान जब पुलिस ने होटल पर छापा मारा तो वहां से दो पीड़ित लड़कियों को पकड़ा गया। आरोपियों से देह व्यापार के बदले वसूली नकदी भी बरामद की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 व 7 मई, 2025 को जिला भाषा अधिकारी कार्यालय रंगमहल में होगी जिला चम्बा के कलाकारों की ग्रेडिंग प्रक्रिया

एएम नाथ। चम्बा :  जिला भाषा अधिकारी चम्बा तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गायन, वादन, नृत्य आदि कलाओं से संबंध रखने वाले जिला चम्बा के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या : दोनों के साथ चल रहा था अफेयर

फाजिल्का : फाजिल्का भैरों बस्ती में एक लड़की को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। लड़की का दोनों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्सिंग छात्रा अंजना की मौत : गुस्साए परिजनों ने घेरा मंडी का SP ऑफिस

एएम नाथ।  मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 23 अक्तूबर की रात को सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और मां के लिए मोक्ष प्राप्ति की कामना की : मुकेश अग्निहोत्री बेटी आस्था के लिए पिता के साथ साथ मां की भूमिका में भी दिखे

अजायब सिंह बोपाराय।  चिंतपूर्णी  : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा...
Translate »
error: Content is protected !!